फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Fear: Cbse Allow to mast and Sanitiser in board exam 2020

कोरोना का खौफ: बोर्ड परीक्षा में मास्क, सेनिटाइजर ले जाने की छूट, पीएचक्यू में हाथ धोकर ही एंट्री

Thu, 05 Mar 2020 02:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Mar 2020 02:45 AM IST
सार

  • सीबीएसई सचिव ने इस संबंध में जारी किया पत्र 
  • पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवायजरी

विज्ञापन
Coronavirus Fear: Cbse Allow to mast and Sanitiser in board exam 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को जरूरत पड़ने पर मास्क और सेनिटाइजर ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की लगातार बढ़ती दहशत के बीच अभिभावक चिंतित हैं। वह लगातार सीबीएसई से बोर्ड परीक्षा में केयर बरतने की छूट मांग रहे थे। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बुधवार को इस संबंध में एक पत्र जारी किया।

विज्ञापन

 

इसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे को मास्क या सेनिटाइजर परीक्षा कक्ष के भीतर ले जाने की जरूरत है तो वह लेकर जा सकता है। यह संबंधित परीक्षा केंद्र के स्तर पर तय किया जा सकता है। सीबीएसई ने इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों व मान्यता प्राप्त स्कूलों को कोरोना वायरस के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने अभिभावकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेनिटाईजर से हाथ धोकर मिलेगा पीएचक्यू में प्रवेश

कोरोना वायरस को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पुलिस मुख्यालय आने वाले लोगों को अब सेनिटाइजर से हाथ धोकर ही प्रवेश मिलेगा। मुख्यालय के गेट के अलावा हर सेक्शन के बाहर सेनिटाईजर लगाया जाएगा। मुख्यालय पर काम करने वाले कर्मचारियाें को मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। पीएचक्यू में बुधवार को कोरोना के बचाव को एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। 


उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति ने सेक्शन प्रभारियाें की बैठक  लेकर अलर्ट जारी किया। उन्हाेंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने को सतर्कता जरूरी है। मास्क का प्रयोग करने के साथ हाथ मिलाने से बचा जाए, क्याेंकि इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा है।
 

प्रत्येक सेक्शन को एक-एक सैनिटाइजर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जो सेक्शन के द्वार पर लगेगा। सेक्शन में प्रवेश से पहले कर्मचारी हाथ धोकर जाएंगे। इसी तरह पुलिस मुख्यालय के गेट पर सैनिटाईजर रखने को कहा गया है। हाथ धोने के बाद ही प्रत्येक व्यक्ति को अंदर प्रवेश दिया जाए। साथ ही पैरासिटामोल (बुखार की दवा) की व्यवस्था कराने को कहा गया है। 


आईजी ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को मास्क पुलिस मुख्यालय की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित कंपनी से मास्क खरीदने की तैयारी चल रही है। बैठक के बाद मुख्यालय परिसर में ब्लचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 

पुलिस मुख्यालय पर जारी एडवाइजरी

-आपने आसपास साफ सफाई का समुचित ध्यान रखें।
-आपस में बात करते समय मास्क और सैनिटाईजर का प्रयोग करें।
-किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से परहेज करें। 
-अनावश्यक रूप से हाथों को अपनी आंख, नाक और मुख में ना डालें।
-बुखार आने पर पैरासिटामोल का प्रयोग करने के साथ चिकित्सक की राय लें।
 

पुलिस कार्यालय में भी सैनिटाइजर
डीआईजी अरुण मोहन जोशी के निर्देश पर पुलिस के तमाम आफिसों में बुधवार को सैनिटाईजर की व्यवस्था करा दी गई है। जोशी ने पुलिसकर्मियाें को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खासतौर से पब्लिक डीलिंग करने वाले पुलिसकर्मियाें को मास्क लगाकर बात करने की हिदायत दी है। बता दें, डीआईजी जोशी के निर्देश पर पहले ही पुलिसकर्मियों के लिए हाई क्वालिटी के मास्क की खरीदारी की गई है। एसपी यातायात को पुलिसकर्मियाें को जल्द से जल्द मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed