फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 7 June : 395 new infected found And 21 dead

उत्तराखंड में कोरोना: 395 नए संक्रमित मिले, 21 की मौत, घटकर 14122 पहुंचे एक्टिव केस

Mon, 07 Jun 2021 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Jun 2021 07:55 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होता नजर आ रहा है। अब प्रदेश में 14,122 एक्टिव केस रह गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 7 June : 395 new infected found And 21 dead
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 395 नए मामले सामने आए जबकि 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को 2335 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को 24 घंटे के भीतर अल्मोड़ा में 64, बागेश्वर में दो, चमोली में 22, चंपावत में 11, देहरादून में 94, हरिद्वार में 62, नैनीताल में 35, पौड़ी गढ़वाल में 18, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में 23, ऊधमसिंह नगर में 39 और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड कर्फ्यू की एसओपी में संशोधन, अब ये दुकानें भी सप्ताह में दो दिन खुलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को देहरादून में 14, हरिद्वार में एक, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक और ऊधमसिंह नगर में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक तीन लाख 34 हजार 419 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से तीन लाख सात हजार 574 मरीज ठीक हो चुके हैं। छह हजार 731 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा ने जीती कोरोना से जंग
सोमवार को अल्मोड़ा में 73, चमोली में 486, चंपावत में 71, देहरादून में 341, हरिद्वार में 347, नैनीताल में 109, पौड़ी में 17, पिथौरागढ़ में 440, रुद्रप्रयाग में 75, टिहरी में 362 और उत्तरकाशी में 14 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। वहीं अब 14122 मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 91.97 प्रतिशत है। 

हरिद्वार में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

प्रदेश में 14,122 एक्टिव केस रह गए हैं। अल्मोड़ा में 965, बागेश्वर में 1082, चमोली में 941, चंपावत में 537, देहरादून में 972, हरिद्वार में 2229, नैनीताल में 1319, पौड़ी गढ़वाल में 1644, पिथौरागढ़ में 1247, रुद्रप्रयाग में 387, टिहरी में 1074, ऊधमसिंह नगर में 1143, उत्तरकाशी में 582 एक्टिव केस हैं।

24432 का हुआ टीकाकरण
सोमवार को प्रदेश में 24,432 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अब  तक प्रदेश में 23 लाख 84 हजार 552 लोगों को पहली वैक्सीन दी जा चुकी है जबकि छह लाख 88 हजार 337 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक तीन लाख 52 हजार 186 को वैक्सीन दी जा चुकी है।


ब्लैक फंगस के अब तक 304 केस
प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक 304 केस रिकॉर्ड किए गए हैं। इनमें से 48 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 18 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed