फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 6 June : 446 new infected Found, 23 patients died in in 24 hours

उत्तराखंड में कोरोना: 64 दिन बाद सबसे कम 446 संक्रमित मिले, 23 की मौत, 1580 मरीज हुए स्वस्थ

Sun, 06 Jun 2021 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Jun 2021 07:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित और मरीजों की मौत के मामले लगातार कम हो रहे हैं। राहत की बात ये है कि प्रदेश में लगभग 64 दिन के बाद सबसे कम संक्रमित मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 6 June : 446 new infected Found, 23 patients died in in 24 hours
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 446 नए संक्रमित मिले और 23 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 1580 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 334024 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 20503 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, तीन अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम नए मरीज मिले हैं। देहरादून जिले में 121 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 67, पिथौरागढ़ में 61, टिहरी में 54, ऊधमसिंह नगर में 26, नैनीताल में 25, उत्तरकाशी में 23, चमोली में 23, पौड़ी में 20, रुद्रप्रयाग में नौ, अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर में छह, चंपावत जिले में चार संक्रमित मामले मिले हैं। 
विज्ञापन


हरिद्वार: वीकेंड पर बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर पहुंचे लोग, महीने भर बाद दिखी रौनक, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेेश में 24 घंटे में 23 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि हरिद्वार, नैनीताल व टिहरी जिले में 12 कोरोना मरीजों की मौत बैकलॉग की है। अब तक 6699 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना : देश के सबसे ज्यादा मृत्युदर वाले राज्यों में छह पर्वतीय, उत्तराखंड नंबर एक पर

वहीं, आज 1580 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 306239 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर 91.38 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में 16125 मरीजों का उपचार चल रहा है।

कोरोना सैंपल जांच में आई 29 प्रतिशत की कमी 

प्रदेश में कोरोना संक्रमित के मामले लगातार कम होने के साथ ही सैंपल जांच भी घटी हैं। मई के अंतिम दिनों की तुलना में जून में सैंपल जांच में 29 प्रतिशत की कमी आई है। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले की तरह सैंपल टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है।

प्रदेश में कोविड काल को 448 दिन का समय बीत गया है। अब तक 49.36 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच की गई है। मई में संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ाई थी। मई के अंत में एक दिन में 37 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई लेकिन पिछले तीन दिनों से 30 हजार से कम सैंपलों की जांच हुई है। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि पिछले तीन दिनों में सैंपल जांच में 29 प्रतिशत की कमी आई है। कोरोना से जंग में अभी सैंपल जांच बढ़ाने की जरूरत है। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। प्रदेेश में भले ही संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है लेकिन जांच को कमी नहीं आनी चाहिए। 

दिन                सैंपल जांच 
27 मई            36950
28 मई            37595
29 मई            37027
03 जून            28137
04 जून            26832
05 जून            23512

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed