फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 4 June : 892 new infected found, 43 dead

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 892 नए संक्रमित मिले, 43 की मौत, 4006 मरीज हुए स्वस्थ 

Fri, 04 Jun 2021 08:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jun 2021 08:04 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन मौत के मामले कम नहीं हो रहे है। प्रदेश की रिकवरी दर 90.44 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.78 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 4 June : 892 new infected found, 43 dead
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 892 नए संक्रमित मिले और 43 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 4006 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 332959 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 19283 पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड : कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर खतरा, प्रदेश के तीन जिलों में सिर्फ एक-एक बालरोग विशेषज्ञ
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 25940 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में 203, हरिद्वार में 112, नैनीताल में 127, पिथौरागढ़ में 51, टिहरी में 46 , चमोली में 54, अल्मोड़ा में 96, पौड़ी में 44 , रुद्रप्रयाग में 33, ऊधमसिंह नगर में 76, उत्तरकाशी में 12, बागेश्वर में 15, चंपावत जिले में 23 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मौत : मृत्यु प्रमाणपत्र में स्पष्ट नहीं मौत का कारण, आश्रितों को कैसे मिलेगा लाभ

प्रदेश में अब तक 6631 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 301128 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज ज्यादा होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं।

संक्रमण दर में पहले नंबर पर अल्मोड़ा

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काबू में आ गई है, लेकिन संक्रमण दर में मैदानी जिलों की तुलना में पर्वतीय जिले आगे हैं। संक्रमण दर में अल्मोड़ा जिला फिर से पहले नंबर पर आया गया है। बीते सात दिन में 10141 संक्रमित मामले मिले हैं।

प्रदेश में 27 मई से दो जून तक 13 जिलों में 235517 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 10141 लोग संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा जिला में 8304 सैंपलों की जांच में 734 संक्रमित मिले। जांच के आधार पर अल्मोड़ा की संक्रमण दर 8.84 प्रतिशत है। जो अन्य 12 जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। पिथौरागढ़ जिले की संक्रमण दर 8.40 प्रतिशत, चमोली की 8.23 प्रतिशत, पौड़ी की 7.95 प्रतिशत दर्ज की गई। रुद्रप्रयाग जिले की 6.38 प्रतिशत, उत्तरकाशी की 4.62 प्रतिशत, टिहरी की 4.16 प्रतिशत संक्रमण दर है। जबकि देहरादून जिले की 3.96 प्रतिशत, हरिद्वार की 2.35 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर जिले की 2.28 प्रतिशत है। 

सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि मैदानी जिलों की तुलना में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली जिले की संक्रमण दर आठ प्रतिशत से ज्यादा है। पहाड़ों में सैंपल जांच कम होने के साथ ही संक्रमित मामले ज्यादा मिल रहे हैं। जिससे संक्रमण दर अधिक है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को पहाड़ों में कोविड जांच बढ़ाने की आवश्यकता है।

सेनेटरी पैड, राशन व  मेडिकल किट की दस हज़ार खेप  भेजी पहाड़
महिला एवं बाल कल्याण संस्थान ने दस हज़ार से अधिक  सेनेटरी पैड, मेडिकल एवं राशन किट की पहली खेप पहाड़ भेजी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए संस्थान की ओर से राहत सामग्री का ट्रक बृहस्पतिवार को रवाना किया गया।

संस्थान की  अध्यक्ष अनुकृति गुसाई ने बताया कि पहले चरण में रुद्रप्रयाग, पौड़ी व उत्तरकाशी में जिला प्रशासन एवं युवाओं की मदद से राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। ताकि असल जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंच सके। अनुकृति ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। संस्थान की ओर से जरूरतमंदों की मदद का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed