फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronavirus: Chinese Citizens Entry banned in india way to Nepal

कोरोना वायरस से चेती सरकार, चीनी नागरिकों के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश पर लगी रोक

Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
सार

  • अब चीन सरकार के पत्र पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश।
  • कड़ी सुरक्षा और मेडिकल आबजर्वेशन में 14 दिन रहेंगे चीनी नागरिक  

विज्ञापन
Coronavirus: Chinese Citizens Entry banned in india way to Nepal
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर चीनी नागरिकों के नेपाल के रास्ते भारत आने पर रोक लगा दी गई है। अब भारत आने वाले चीनी नागरिकों को चीन सरकार के पत्र पर केवल दिल्ली एयरपोर्ट पर आने की सुविधा दी जाएगी, जहां उन्हें सेना और आईटीबीपी की कड़ी सुरक्षा में मेडिकल आबजर्वेशन में 14 दिन रखा जाएगा।

विज्ञापन


बीते दिवस मंगलवार को नेपाल के जरिए भारत आ रहे चीनी नागरिक को लौटा दिया गया था। सीएमओ डा. आरपी खंडूरी ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


अब नेपाल के सड़क मार्ग से कोई भी चीनी नागरिक भारत में प्रवेश नही कर सकेगा। वे केवल हवाई मार्ग से दिल्ली आ सकेंगे, जहां उन्हें 14 दिन तक आइसोलेशन सेंटर में रहना होगा। बता दें कि उत्तराखंड में केवल बनबसा ही थर्ड कंट्री (भारत नेपाल को छोड़कर) के नागरिकों और पर्यटकों के आवागमन का वैधानिक मार्ग है। राज्य में बनबसा में ही इमिग्रेशन चेकपोस्ट स्थापित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन निवासी फैक्ट्री कर्मी को नहीं मिला प्रवेश

मंगलवार को नेपाल के रास्ते भारत आ रहे चीनी नागरिक सुन यून कैन को बनबसा बार्डर पर मेडिकल परीक्षण के बाद लौटा दिया गया था। वह सितारगंज सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि कैन छह जनवरी को दिल्ली से चीन गए थे, जिसके बाद नौ फरवरी को काठमांडू आए।

बीते दिवस 11 फरवरी को बनबसा बार्डर पहुंचे। स्वास्थ्य महकमे के निर्देश पर उक्त कंपनी में काम करने वाले अन्य चीनी नागरिकों के भी चीन जाने-आने की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उनका परीक्षण करने के भी निर्दश दिए गए हैं।

उठी मांग : कर्मचारियों की सुरक्षा के भी हों पुख्ता इंतजाम
चीन में फैले कोरोना वायरस के खतरों से बचाव के लिए नेपाल से आने वालों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं, किंतु भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, कस्टम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने कहा कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उन्हें तत्काल सुरक्षा कवच, मास्क, ग्लब्स आदि मुहैया कराए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed