फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus : uttarakhand cm order to obey lock down strictly

Corona: उत्तराखंड सीएम ने दिए सख्ती से लॉक डाउन का पालन करने के आदेश, भाजपा विधायकों ने दिए 15 लाख

Mon, 23 Mar 2020 01:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
corona virus : uttarakhand cm order to obey lock down strictly
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में 31 मार्च 2020 तक लॉक डाउन किया गया है। उन्होंने कहा कि आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अतः आप इस अवधि तक सहयोग दें। कृपया इस अवधि में अपने घर पर ही रहें।

विज्ञापन


कहा कि कोरोना वायरस हमारे लिए एक नई चुनौती लेकर आया है। इससे निपटने लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। बिजली, पानी, हेल्थ, सैनिटेशन, परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले की ही तरह उपलब्ध हैं। खाद्यान्न, तेल, सब्जियां, फल, पेट्रोल, डीजल आदि रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई में भी किसी तरह की कमी नहीं है।
विज्ञापन


आगे भी सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर विश्वास रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने विधायक निधि से 15-15 लाख रुपए दिए

वहीं भाजपा के दो विधायकों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अपनी विधायक निधि से 15-15 लाख रुपए स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। विधायक हरबंस कपूर और गणेश जोशी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

विधायकों ने कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्य विकास अधिकारी को विधायक निधि से 15-15 लाख की धनराशि स्वास्थ्य विभाग को अवमुक्त करने के लिए कहा है। विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि कोरोना से हम सबको मिलकर लड़ना है और अपने देश को सुरक्षित बनाना है।

मेरे इस प्रयास से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के मरीजों के इलाज में जरूर कुछ न कुछ मदद मिलेगी । 31 मार्च तक लॉक डाउन है,  मेरी पूरे देहरादून की जनता से अपील भी है कि जरूरत पर ही बाहर निकले, क्योंकि हम जितनी सावधानी बरतेंगे, उतनी जल्दी कोरोना से निजात पा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed