फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona virus: Incoming of devotees in Purnagiri fair decreased

कुमाऊं में भी दिखने लगा कोरोना का खौफ, पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवक घटी

Sat, 14 Mar 2020 08:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 14 Mar 2020 08:51 PM IST
सार

  • द्वाराहाट के योगदा आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए लगी रोक, विदेशी श्रद्धालुओं की भी हुई जांच 
  • पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवक घटी, मेडिकल स्टोरों में मास्क, सैनिटाइजर की किल्लत 
  • सीमांत जिलों में खतरा बरकरार, ट्यूब के सहारे नदी पार करने वालों की नहीं हो पा रही जांच 
  • कॉर्बेट पार्क पहुंचे अमेरिका के 10 सैलानियों का कॉर्बेट प्रशासन ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण 

विज्ञापन
Corona virus: Incoming of devotees in Purnagiri fair decreased
पूर्णागिरि मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं में भी कोरोना का खौफ दिखने लगा है। योगदा आश्रम में जहां श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई हैं, वहीं पूर्णागिरि मेले में भी श्रद्धालुओं की आवक घटी है।

विज्ञापन


उधर, सीमांत जिले पिथौरागढ़ में अवैध रूप से काली नदी से ट्यूब के सहारे नेपाल से आवाजाही करने वाले लोगों की जांच नहीं होने से कोरोना का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, कुमाऊं के कई स्थानों पर मेडिकल स्टोर से लेकर जन औषधि केंद्रों पर मास्क और सैनेटाइजर की किल्लत बनी हुई है। 
विज्ञापन


उधर, मुनस्यारी के चौना गांव के पुराने पंचायत घर में तीन अज्ञात लोगों के नजर आने पर दहशत फैल गई। तीनों के चीन के नागरिक होने की आशंका जताते हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। तीनों के नेपाली नागरिक होने और स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को लेकर दहशत इस कदर है कि चंपावत जिले में शादी की तारीख तय होने और कार्ड बंटने के बाद भी शादी की तारीख आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत समेत कुमाऊं के सभी जिलों में मास्क और सैनिटाइजर की कमी बनी हुई है।

जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल भ्रमण को आए अमेरिका के 10 सैलानियों का कॉर्बेट प्रशासन ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। रिपोर्ट सामान्य होने पर उन्हें जंगल सफारी को भेजा गया। नैनीताल जिलाधिकारी ने कोरोना से निपटने और इससे प्रभावित मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के लिए आपदा मद से 25 लाख मंजूर किए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं हैं।

 पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के भय के साथ खराब मौसम की वजह से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। कोरोना वायरस के खतरे के चलते बनबसा स्थित सैनिक छावनी कैंटीन अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। पोल्ट्री कारोबार पर भी कोरोना का असर साफ दिखाई दे रहा है। 200 रुपये किलो बिकने वाला चिकन 70 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। इसके बावजूद खरीदारों की संख्या काफी कम है। 

द्वाराहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर तपन शर्मा ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर आश्रम, होटल एवं धार्मिक स्थलों में बाहर से आने वाले यात्रियों और भक्तों की सूचना देना अनिवार्य है। उसके बाद उनकी विधिवत जांच की जा रही है। योगदा आश्रम ने भक्तों के आश्रम में आने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस दौरान वहां जर्मनी से पहुंचीं वरटिन वेहरिम (40) के स्वास्थ्य की जांच की गई। एक माह तक केरल में रुकने के बाद वह 29 फरवरी से योगदा आश्रम में रह रहीं हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कोई भी वायरस नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed