फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona virus: Impact seen in industries, situation may worsen in Uttarakhand

कोरोनावायरस: उद्योगों में दिखने लगा असर, उत्तराखंड में बिगड़ सकते हैं हालात

Wed, 04 Mar 2020 11:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Mar 2020 11:16 AM IST
सार

  • फार्मा उद्योग और ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री पर पड़ रहा असर
  • दिल्ली में दस्तक के बाद श्रमिकों का भी संकट बढ़ने के आसार

विज्ञापन
Corona virus: Impact seen in industries, situation may worsen in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोनावायरस को लेकर विश्वभर में मचे कोहराम के बाद उत्तराखंड में इसका असर देखने को मिलने लगा है। इंडस्ट्री सेक्टर में कोरोना का असर दिखना शुरू हो गया है। खासकर फार्मा उद्योग और ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में असर ज्यादा है। आने वाले समय में हालात गहरा सकते हैं और श्रमिकों का भी संकट हो सकता है। 

विज्ञापन


इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि कोरोना का असर सबसे ज्यादा इंडस्ट्री सेक्टर पर पड़ेगा। खासकर फार्मा उद्योग ज्यादा प्रभावित होगा। दरअसल फार्मा उद्योग का कच्चा माल सबसे ज्यादा चीन से आता है।
विज्ञापन

 

तीन माह से चीन से कच्चे माल की आपूर्ति ठप है। उद्योग के पास जो स्टॉक था, वह खत्म होने की कगार पर है। कच्चा माल न आने के कारण बाजार में उपलब्ध कच्चे माल के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में संकट लाजमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी-छोटी इंडस्ट्री ठप हो सकती हैं

इसके अलावा भारत में कोरोनावायरस का मामला दिल्ली में सामने आ चुका है। ऐसे में अब उद्योगों में लेबर संकट भी खड़ा हो सकता है। छोटी-छोटी इंडस्ट्री ठप हो सकती हैं। ऑटो उद्योग पर भी असर पड़ेगा। ओबराय शोरूम के मालिक राकेश ओबराय ने कहा कि फिलहाल तो ऑटो इंडस्ट्री पर असर कम है। क्योंकि अभी बीएस-4 के वाहन भी चल रहे हैं, लेकिन अब बीएस-6 वाहनों का पंजीकरण शुरू हो चुका है।

वाहनों के अधिकतर पार्ट विदेशों से आते हैं। लिहाजा अप्रैल के बाद इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल कुछ स्टॉक कंपनियों के पास है, इसलिए काम चल रहा है। ‘किया’ शोरूम के मैनेजर अरविंद शर्मा ने बताया कि गाड़ियों के व्हील कवर, लोगो, हैंडल आदि पार्ट चीन से आते हैं। कोरोना संकट को देखते हुए कारोबार प्रभावित हुआ है, लेकिन कंपनी की ओर से लोक ल वेंडर तलाशने की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed