फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona positive

लखीबाग में कोरोना पॉजिटिव शव का लोगों ने किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
corona positive
लखीबाग में कोरोना पॉजिटिव शव का लोगों ने किया विरोध - लखीबाग श्मशान में कोरोना पॉजिटिव शव के दाह संस्कार को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कि बैठक, रही बेनतीजा माई सिटी रिपोर्टर देहरादून।लखीबाग श्मशान में कोरोना पॉजिटिव शव का दाह संस्कार करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। पुलिस प्रशासन ने समिति व स्थानीय लोगों को गाइडलाइन का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आपत्ति जताते नजर आए। सीओ सिटी शेखर सुयाल, एसएचओ शिशु पाल नेगी मंगलवार को लखीबाग श्मशान घाट में प्रबंधन समिति व स्थानीय लोगों के साथ बैठक करने पहुंचे। उन्होंने लोगों को कोरोना पॉजिटिव का दाह संस्कार करने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए अनावश्यक विरोध से बचने को कहा।लेकिन इसी बीच कई स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि लखीबाग श्मशान आबादी वाले क्षेत्र में है, इसलिए यह संवेदनशील क्षेत्र है। इसके बजाय आबादी से दूर इलाकों को प्रयोग में लाना चाहिए। इस पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन, लोग सहमत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम लौट गई। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed