{"_id":"5ee513118ebc3e42ff6423fd","slug":"corona-po-jitive-girl-found-in-relationship-in-dehradun-dehradun-news-drn3470266128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव युवती देहरादून में रिश्तेदारी में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव युवती देहरादून में रिश्तेदारी में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनाबाद की शिवालिक गंगा कालोनी में दिल्ली से आई एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि होम क्वारंटीन किए जाने के बाद भी युवती अपने रिश्तेदारी में देहरादून पहुंच गई। युवती जब घर पर नहीं मिली तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि रोशनाबाद की शिवालिक गंगा कालोनी की एक युवती 10 जून को दिल्ली से यहां आई थी। नारसन बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लिया और उसे होम क्वारंटीन किया था। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवती को आइसोलेट करने के लिए जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची तो वहां नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि वह देहरादून में रिश्तेदारी में गई और वह कोई समारोह होना है। वह एक-दो दिन में आएगी। सीएमओ ने बताया कि इसकी सूचना देहरादून के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दे दी गई। युवती के परिजनों को क्वारंटीन करने के साथ कॉलोनी को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।