{"_id":"5ec827bedf1ff97a1b76b4b3","slug":"corona-patients-increased-in-uttarakhand-recovey-rate-decreases","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में तेजी से बढ़े कोरोना मरीज, ठीक होने वाले घटे, दस दिन में 30 प्रतिशत कम हुआ रिकवरी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में तेजी से बढ़े कोरोना मरीज, ठीक होने वाले घटे, दस दिन में 30 प्रतिशत कम हुआ रिकवरी रेट
Sat, 23 May 2020 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 May 2020 12:57 AM IST
सार
- ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की तुलना में कोरोना एक्टिव केस दोगुने हो गए हैं
- दस दिन के भीतर उत्तराखंड की रिकवरी दर 30 प्रतिशत घट गई है
- संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक हो गई है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की तुलना में कोरोना एक्टिव केस दोगुने हो गए हैं। दस दिन के भीतर उत्तराखंड की रिकवरी दर 30 प्रतिशत घट गई है। वहीं, संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक हो गई है। कोरोना संक्रमण के ये आंकड़े स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में बाहरी राज्यों से डेढ़ लाख प्रवासी अपने गांव लौटे हैं। सरकार का अनुमान है कि आने वाले प्रवासियों की संख्या पांच लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
लॉक डाउन 3.0 में अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए दी गई रियायत चलते कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आई है। चार मई को प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 60 थी। संक्रमित मरीज बढ़ कर 151 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश की परफॉरमेंस भी घट रही है। किसी भी राज्य के लिए संक्रमण के दोगुने होने की दर सबसे महत्वपूर्ण होती है। वर्तमान में डबलिंग दर घटकर आठ दिन हो गई है।
वहीं, संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 37 प्रतिशत हो गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत का कहना है कि कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के कारण रिकवरी और डबलिंग रेट में कमी आई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सैंपलिंग में तेजी आने से संक्रमण के मामले मिल रहे हैं।