{"_id":"5f266cc18ebc3e9fb64e0473","slug":"corona-infected-three-patients-died-in-doon-hospital124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand: दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत
Sun, 02 Aug 2020 01:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की आज मौत हो गई। तीनों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी निवासी 71 साल की महिला को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीजों को निजी अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
महिला ने शनिवार देर रात को इमरजेंसी में पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती केहरी गांव, प्रेमनगर निवासी 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की भी शनिवार को ही मौत हुई है। मरीज को 26 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। आईसीयू में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, सेलाकुई निवासी 44 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की भी देर रात मौत हुई है। उन्हें 30 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर एवं राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ एन एस खत्री ने कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की है।