फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand: More than 40 newborns Found Covid infected in Rudraprayag within a week

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में एक हफ्ते के अंदर 40 से ज्यादा नवजात हुए कोरोना संक्रमित

Sun, 02 May 2021 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 May 2021 07:00 PM IST
सार

  • लगभग ढाई लाख की आबादी वाले रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन हजार से अधिक पहुंच गया है। इनमें वर्तमान में 9 सौ से अधिक सक्रिय केस हैं। इन संक्रमितों में बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand: More than 40 newborns Found Covid infected in Rudraprayag within a week
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक हफ्ते के भीतर 40 से अधिक नवजात संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दो वर्ष से 10 वर्ष तक के भी कई बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतिदिन तीन से चार नवजात संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिजनों की मौजूदगी में इन बच्चों की देखरेख की जा रही है। साथ ही उन्हें नियमित विटामिन की खुराक दी जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5606 नए संक्रमित मिले, 71 की मौत, 2935 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन


लगभग ढाई लाख की आबादी वाले रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन हजार से अधिक पहुंच गया है। इनमें वर्तमान में 9 सौ से अधिक सक्रिय केस हैं। इन संक्रमितों में बच्चे भी हैं। स्थिति यह है कि एक माह, दो माह से एक वर्ष तक के कई बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, एक वर्ष से 10 वर्ष और 11 से 15 वर्ष के किशोर भी संक्रमित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


#Ladengecoronase : खुद और परिवार कोरोना के साये में, फिर भी मरीजों की सेवा में जुटे दिन-रात, तस्वीरें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित नवजात व छोटे बच्चों की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए परिजनों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही परिजनों को बच्चों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ वायरल फीवर से भी कई मासूम पीड़ित हैं।

जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन पांच से छह छोटे बच्चे ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जो बुखार से पीड़ित हैं।  जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीतू तोमर ने बताया कि कोरोना व वायरल फीवर का असर नवजात व छोटे बच्चों पर भी हो रहा है। लेकिन इसका असर काफी कम है। संक्रमित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। 

Trending Videos

रुद्रप्रयाग में टीका खत्म, सोमवार को नहीं होगा टीकाकरण

रुद्रप्रयाग जिले में कोविड-19 टीका खत्म हो गया है, जिस कारण सोमवार को टीकाकरण नहीं होगा। जिले में अभी तक 40 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। साथ ही 18 से 45 उम्र तक के लोगों के टीकाकरण के लिए आरोग्य सेतु पर पंजीकरण किया जा रहा है।

रविवार को टीके की कमी के कारण सिर्फ जिला चिकित्सालय में ही टीकाकरण हो पाया। इस दौरान दस लोगों को ही टीका लगा। इधर, टीका खत्म होने से सोमवार को जिले में टीकाकरण नहीं होगा।

सीएमओ डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से शासन व निदेशालय को स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर के साथ 45 से 60 वर्ष तक के 40 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed