फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : you can take this medicine after seeing corona symptom

उत्तराखंड : कोरोना लक्षण होने पर लें ये दवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया दवाओं और सलाह का पर्चा

Mon, 10 May 2021 01:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 May 2021 01:58 PM IST
सार

शहरी क्षेत्रों में तो प्रशासन ने केमिस्ट की दुकानों पर बिना चिकित्सक के पर्चे के खांसी, जुखाम, बुखार आदि की दवाएं बेचने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर रोक नहीं लग पा रही है। 

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : you can take this medicine after seeing corona symptom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोविड महामारी के दौर में संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद चिकित्सकों से संपर्क कर विधिवत उपचार कराने के बजाय गलत दवाई खाने से मरीजों की स्थिति बिगड़ रही है और कई बार तो जानलेवा साबित हो रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : 11 से 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्त कोविड कर्फ्यू, एक दिन पहले बाजार और शराब की दुकानों में उमड़ी भीड़, तस्वीरें 
विज्ञापन


ई-संजीवनी के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए दवाओं का पर्चा जारी

शहरी क्षेत्रों में तो प्रशासन ने केमिस्ट की दुकानों पर बिना चिकित्सक के पर्चे के खांसी, जुखाम, बुखार आदि की दवाएं बेचने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर रोक नहीं लग पा रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ई-संजीवनी के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए दवाओं का पर्चा जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन : उत्तराखंड में युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इन्हें लगा सबसे पहला टीका, तस्वीरें



इन दवाओं का सेवन करें और सलाह का अनुपालन करें

सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने ई-संजीवनी के हवाले से बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज इन दवाओं का सेवन करें और सलाह का अनुपालन करें तो वह शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं।

इसमें टैब आइवरमेक्टिन 12 एमजी - एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद तीन दिन तक, टैब एजीथ्रोमाइसिन 55 एमजी- एक गोली रोज सुबह खाने के बाद तीन दिन तक, टैब डॉक्सी 100 एमजी- एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद सात दिन तक, टैब पैरासिटामोल 650 एमजी - एक गोली जब भी बुखार आए, टैब लिम्सी 500 एमजी एस्कॉर्बिक एसिड - तीन बार खाने से पहले दस दिन तक, टैब जिंकोनिया ऐलिमेंट जिंक 50 एमजी -सुबह शाम खाने से पहले दस दिन तक, कैसरोल सचेत 6000 आईयू - दूध के साथ हफ्ते में एक बार एक महीने तक लेनी है।

इसके अलावा रोजाना 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीएं, दिन में तीन बार भाप लें, आठ घंटे सोएं, रोजाना हल्का व्यायाम करें या टहलें, ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर करें। उन्होंने कहा कि इस उपचार के पांच दिन बाद भी बुखार बना रहे व ऑक्सीजन लेवल 95 प्रतिशत से कम हो और सांस लेने में दिक्कत आ रही हो तो तत्काल अस्पताल में संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि इस बारे में http://www.esanjeevaniopd.in/RegisterRegards: Uttarakhand Health and Family Welfare Society से अधिक जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed