फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand latest news : three thousand samples every day in dehradun ,monitoring will increase on border

Corona in Uttarakhand : रोजाना तीन हजार सैंपल लेगा स्वास्थ्य विभाग, देहरादून में सीमा पर बढ़ेगी निगरानी 

Fri, 26 Mar 2021 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Mar 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand latest news : three thousand samples every day in dehradun ,monitoring will increase on border
जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को सैंपल लेने के कार्य में तेजी लाने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग को सीमाओं पर निगरानी बढ़ाते हुए रोजाना तीन हजार से अधिक सैंपल लेने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand: एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन


डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों के साथ शिविर कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग और टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही जहां कोविड-19 संक्रमण के मामले आ रहे हैं, वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम को सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में साफ-सफाई और निरंतर सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की निगरानी कर संक्रमण फैलने के संभावित खतरे के मद्देनजर संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सकीय देखरेख में क्वारंटीन में रखा जाए। जिसके लिए वीरांगना तीलू रौतेली कामकाजी महिला छात्रावास में 18 कक्ष को कोविड केयर सेंटर के रूप में अधिकृत किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि स्थानों पर सार्वजनिक दूरी और मास्क पहनने समेत कोरोना गाइडलान का पालन करें। वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी, जिले के सभी उप जिलाधिकारी, नगर निगम और नगर पालिकाओं के अधिकारी जुड़े रहे।

होली-झंडा मेला आयोजन को लेकर गाइडलाइन का इंतजार

वहीं होली और झंडा मेला आयोजन को लेकर जिला प्रशासन गाइडलाइन जारी होने का इंतजार कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से जारी होने वाले निर्देशों के अनुसार ही आयोजन पर फैसला लिया जाएगा। प्रशासन अपनी ओर से कोविड सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक उपाय कर रहा है। 


उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में दो सबसे बड़े आयोजन होली और झंडा मेला है। इसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं और एक-दूसरे से मिलते हैं। विशेषकर झंडा मेले में बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के लोग शामिल होते हैं।
 

पंजाब में इस वक्त कोरोना के मामले बहुत अधिक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर आयोजकों से भी बातचीत की जा रही है। कोरोना संकट को देखते हुए प्रशासन अधिकतम एहतियात बरत रहा है, ताकि नए मामलों को बढ़ने से रोका जा सके। 

हफ्ते में चार दिन जनता से मिलेंगे डीएम

जिलाधिकारी डा. श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार व मंगलवार और गुरुवार व शुक्रवार को जनता उनसे मुलाकात कर सकती है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक का समय जनता से मुलाकात के लिए निर्धारित किया गया है।

 

इस दौरान लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बुधवार को कोर्ट होने के कारण उस दिन जनता से मुलाकात नहीं होगी। 

केवल कुंभ वालों को लानी होगी रिपोर्ट


जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि केवल बाहरी स्थानों से कुंभ क्षेत्र में आने वालों को ही कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी। उन्होंने बताया कि कुंभ क्षेत्र में जिले का ऋषिकेश क्षेत्र भी शामिल है।

 

यहां से रोजाना अन्य जगह आवाजाही करने वालों के लिए इसकी अनिवार्यता नहीं रहेगी। हालांकि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर जांच करानी होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रिपोर्ट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed