{"_id":"6098f8444b1b43060c20789b","slug":"corona-in-uttarakhand-latest-news-bjp-mla-pranav-singh-champion-son-got-vaccine-before-vaccination-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : बेटे को कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में बोले विधायक कुंवर प्रणव, ‘कोई मामला मेरे नाम से जुड़ता है तो बना दी जाती हैं सुर्खियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : बेटे को कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में बोले विधायक कुंवर प्रणव, ‘कोई मामला मेरे नाम से जुड़ता है तो बना दी जाती हैं सुर्खियां’
Mon, 10 May 2021 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 10 May 2021 02:54 PM IST
सार
दूसरी ओर, विधायक चैंपियन का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत उनके बेटे को टीका लगा है, लेकिन जब भी उनके नाम के साथ कोई मामला जुड़ जाता है तो उसे सुर्खियां बना दी जाती है।
विज्ञापन
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह के 25 वर्षीय बेटों को कोरोना टीका लगाए जाने का मामला जहां एक ओर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है तो वहीं आम आदमी पार्टी के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को प्रदेश सरकार के खिलाफ हमला बोलने का हथियार मिल गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत, 5890 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 74 हजार पार
विज्ञापन
दूसरी ओर, विधायक चैंपियन का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत उनके बेटे को टीका लगा है, लेकिन जब भी उनके नाम के साथ कोई मामला जुड़ जाता है तो उसे सुर्खियां बना दी जाती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: मंगलवार से पूरे प्रदेश में 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू, समारोहों में अधिकतम 20 लोग होंगे शामिल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी की ओर से विगत रविवार को खानपुर विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह को राज्य सरकार की ओर से घोषित तिथि से पहले टीकाकरण होने मामला उठाया गया था। उन्होंने कहा था कि एक ओर घोषणा के बावजूद राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण सरकार शुरू नहीं कर पाई है, वहीं दूसरी ओर बैकडोर से विधायक के बेटे को टीका भी लगा दिया गया।
यह मामला सोशल मीडिया में भी छाया रहा। वहीं, इस बाबत कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि उनके बेटे को सामान्य प्रक्रिया के तहत टीका लगा है। क्योंकि, खानपुर क्षेत्र में उनकी ओर से शुरू कराए गए टीकाकरण केंद्र के जरिये हर रोज छह गांवों के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
इस दौरान 18 वर्ष से ऊपर के पहुंचने वाले युवाओं को भी पिछले कई दिनों से टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा उनका बेटा इंटरनेशनल चैंपियन है और कोराना वॉरियर्स के रूप में विधानसभा क्षेत्र में लगातार मास्क व सैनिटाइजर बांटने से लेकर कोविड मरीजों के लिए तमाम तरह की मदद कर रहा है।