फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Guidelines Covid SOP will be issued soon in Uttarakhand Health Minister Dhan Singh Rawat Statement

Uttarakhand News: प्रदेश में जल्द जारी होगी कोविड एसओपी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक

Wed, 21 Dec 2022 04:54 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Dec 2022 04:54 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता बढ़ गई है। कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देेश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। 

विज्ञापन
Corona Guidelines Covid SOP will be issued soon in Uttarakhand Health Minister Dhan Singh Rawat Statement
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी की जाएगी। कहा कि उत्तराखंड में कोरोना जैसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एहतियातन एसओपी जारी कर उसे प्रभावी किया जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देेश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। डा. रावत ने कहा कि राज्य में 1800 वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


750 सीएचओ को नौकरी दी जा रही है। पांच ग्राम सभाओं में एक सीएचओ की तैनाती होगी। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा और स्क्रीनिंग देगा। राज्य में 25 लाख लोगों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। सबकी जांच फ्री होगी और आयुष्मान भारत में फ्री इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति का फ्री इलाज इलाज करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के लिए करेंगे जागरूक
छह लाख से अधिक लोग आयुष्मान भारत में इलाज करवा चुके हैं। 12 लाख निशुल्क जांच की गई हैं। खुशियों की सवारी में दो लाख गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी कराई गई। दवा और इलाज फ्री मिला है। डा. रावत ने कहा कि एक जनवरी से प्रदेश में ड्रग फी देवभूमि जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 15 लाख बच्चे इस अभियान में शामिल किए जाएंगे। बच्चे रैली निकालेंगे और युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के जागरूक करेंगे।

ये भी पढ़ें...Roorkee: ई-रिक्शा चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी, वायरलेस सेट जमीन पर फेंका, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed