फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona doctors shifted Gandhi hospital

दून अस्पताल से गांधी शताब्दी अस्पताल को मिले अतिरिक्त डॉक्टर व अन्य स्टाफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Corona doctors shifted Gandhi hospital
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना अस्पताल बनने के बाद खासकर गर्भवती महिलाओं के इलाज और प्रसव को लेकर राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल पर दवाब बढ़ गया है। इसे देखते हुए दून अस्पताल से अब कुछ डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की तैनाती गांधी शताब्दी अस्पताल में कर दी गई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला विंग में रोजाना अन्य सरकारी अस्पतालों की तुलना में डिलीवरी के सबसे अधिक मामले आते हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल को राज्य सरकार ने फिलहाल कोरोना से निपटने के लिए डेडिकेट किया हुआ है। दून अस्पताल में ही कोरोना संक्रमित व संदिग्ध ज्यादातर मरीज भर्ती हैं। ऐसे में दून अस्पताल से महिला संबंधी रोगों और गर्भवतियों को गांधी शताब्दी अस्पताल भेज जा रहा है। ऐसे में अस्पताल में अचानक मरीजों का बोझ बढ़ गया है। अस्प्ताल में गाइनी के 78 बेड हैं, पर स्टाफ उस अनुपात में कम है। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि अस्पताल से एक बाल रोग विशेषज्ञ, एसएनसीयू से दो मेडिकल अॉफिसर, 13 स्टाफ नर्स, 10 सिस्टर व एक वार्ड ब्वाय की ड्यूटी वहां लगाई है। वहीं, छह फोटो थेरेपी यूनिट, 10 वॉर्मर, पांच इन्फ्यूजन पंप और तीन एलएससीएस सेट भी गांधी शताब्दी अस्पताल को दिए हैं। वहीं, गांधी शताब्दी एवं कोरोनेशन अस्पताल (जिला अस्पताल) के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला का कहना है कि अतिरिक्त डॉक्टर व स्टाफ मिल जाने से व्यवस्था बेहतर होगी। वार्ड आया, सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मी, तीन एंबुलेंस व एंबुलेंस चालक की भी डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed