उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 38 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 38 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 56 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं 632 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 342139 हो गई है।
उत्तराखंड में स्कूल खोलने का फरमान: बच्चों की पढ़ाई की चिंता, पर जीवन संकट में कैसे डालें
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे तक 25306 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 11 जनपदों में 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 11, अल्मोड़ा व चमोली में पांच-पांच, पिथौरागढ़ में चार, हरिद्वार व नैनीताल में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी में दो-दो, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी में एक-एक संक्रमित मिला है।
उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि प्रदेश में 27 जुलाई के बाद प्रदेश में किसी कोरोना संक्रमितों की मौत नहीं हुई है। जबकि 56 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 328108 कोरोना मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.90 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।
ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी ब्लैक फंगस के नए मामले और मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 555 हो गई है। वहीं, 124 मरीजों की मौतें हो चुकी है। 230 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
लक्ष्य पूरा करने को हर महीने चाहिए 20 लाख टीके
राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लगभग 63 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जानी है। जबकि 33 लाख लोगों को अभी कोविड का पहला टीका भी नहीं लगा है। दिसंबर तक प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए राज्य को एक अगस्त से 31 दिसंबर तक हर महीने कम से कम 20 लाख वैक्सीन की जरूरत है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई है। अब तक 93 प्रतिशत हेल्थ वर्करों को पहला और 74 प्रतिशत को दूसरा टीका लगा है। वहीं, आठ फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों का टीका शुरू हुआ था। जिसमें 97 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्करों को पहला और 56 प्रतिशत को दूसरी डोज लगी है।
प्रदेश में 18 से अधिक आयु के 77.29 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 44.04 लाख लोगों को पहली और 14.16 लाख को दूसरी डोज लगाई गई है। अभी लगभग 33 लाख को पहली और 63 लाख को दूसरी डोज लगाई जानी है।
सरकार ने दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य को प्रतिमाह 20 लाख वैक्सीन की जरूरत है। प्रदेश के पर्वतीय जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग में टीकाकरण का प्रतिशत 100 से अधिक है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना है कि अब तक 58 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। केंद्र से नियमित रूप से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। टीकाकरण में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर है।