फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 29 July: 48 infected found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: 48 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, 91 हजार से ज्यादा को लगी वैक्सीन

Thu, 29 Jul 2021 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Jul 2021 10:25 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज तीन जिलों चमोली, चंपावत और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 29 July: 48 infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 48 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 51 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 669 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


हरिद्वार: कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित, फिर भी गंगाजल लेने पहुंचे 100 से अधिक यात्री लौटाए
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 25619 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों चमोली, चंपावत और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में एक, देहरादून में 12, हरिद्वार, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक-एक, नैनीताल में 12, पिथौरागढ़ में चार,  ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341982 हो गई है। इनमें से 327915 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7361 लोगों की जान जा चुकी है।  

91 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका
केंद्र सरकार से राज्य को वैक्सीन की खेप मिलने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में 91 हजार से अधिक लोगों ने कोविड टीका लगवाया है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को 611 केंद्रों पर 91097 लोगों ने पहली व दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से नियमित रूप से वैक्सीन भेजी जा रही है। अब तक 56 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

ब्लैक फंगस के चार मरीज हुए ठीक
प्रदेश में गुरुवार को ब्लैक फंगस का न तो नया मामला मिला है और न ही मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 555 और 124 की मौत हो चुकी है जबकि 216 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने किया कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाएगी। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के कैंप लगाए गए हैं।

अगले महीने से उत्तराखंड को मिलेंगी टीके के 20 लाख डोज
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने को दून अस्पताल पहुंचकर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले महीने से उत्तराखंड को 20 लाख डोज मिलने लगेंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि 20 लाख डोज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात का आग्रह किया था, जिस पर उन्होंने वैक्सीन बढ़ाने की स्वीकृति दे दी थी।

चकराता में एक माह से 45 साल से ऊपर उम्र वालों को नहीं लग रही पहली डोज

सीएचसी चकराता में पिछले एक माह से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग पा रही है। वैक्सीनेशन को लेकर ऐसे लोग रोज अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डोज उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उन्हें स्लॉट न खुलने की बात कहकर लौटा रह हैं।

स्थानीय निवासी विजय कुमार, चंदन सिह, मेघ सिह, राम सिंह, बलवीर सिंह, पंकज आदि का कहना है कि पिछले दिनों इस आयु वर्ग के कुछ लोग कोविड पॉजिटिव हो गए थे या कुछ बीमार थे। कुछ लोग अन्य कारणों से वैक्सीन नही लगवा पाए थे।

जिसके चलते वह अब वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए रोजाना अस्पताल आ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में उपस्थित कर्मी उन्हें यह कह वापस लौटा रहे हैं कि 45 प्लस की पहली डोज के लिए वैक्सीन का स्लॉट नही खुल रहा है। जिसके कारण वह परेशान हैं। उन्होंने जल्द ही इस समस्या के समाधान की मांग की है। 

मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही इस ओर कार्यवाही कर वैक्सीनेशन शुरू कराया जाएगा। 
-डॉ. दिनेश चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी 

देहरादून जिले में लगाए जा रहे 10 ऑक्सीजन प्लांट

कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन गैस की किल्लत नहीं होगी। कारण कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में कोरोनेशन व मसूरी जैसे अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट संचालित कर दिया गया है। जबकि, ऋषिकेश, प्रेमनगर, विकासनगर, रायपुर समेत अन्य स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम जारी है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन गैस की किल्लत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा उप जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 10 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

इन सभी ऑक्सीजन गैस प्लांट की क्षमता इतनी है कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत खड़ी हो गई थी। इसके चलते अस्पताल में भर्ती हजारों मरीजों को जान गंवानी पड़ी थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed