फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 28 July: 60 infected found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 60 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

Wed, 28 Jul 2021 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Jul 2021 11:02 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। लेकिन अब एक्टिव केस की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि प्रदेश में अब संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.89 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 28 July: 60 infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 60 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 46 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 672 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


हरिद्वार: अस्थि विसर्जन के लिए साथ लाएं कोविड निगेटिव रिपोर्ट, पंजीकरण भी अनिवार्य
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 27750 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों बागेश्वर और चमोली में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में सात, चंपावत में पांच, देहरादून में 10, हरिद्वार में चार, नैनीताल में आठ, पौड़ी व टिहरी में एक-एक, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में दो, ऊधमसिंह नगर में 13 और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341934 हो गई है। इनमें से 327864 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7361 लोगों की जान जा चुकी है।  

ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले
प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले हैं। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। चार मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया।  हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में चार मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। इसमें तीन मरीज दूसरे राज्यों के हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 555 हो गई है। जबकि 124 मरीजों की मौतें हुई है। 212 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

38.49 लाख बच्चों को विटामिन और जिंक वितरित करेगा स्वास्थ्य विभाग

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने संक्रमण से बच्चों के बचाव व उपचार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में जन्म से 18 आयु वर्ग के 38.49 लाख से अधिक बच्चों की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक) क्षमता बढ़ाने के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट का वितरण किया जाएगा।

इसमें विटामिन ए, डी, सी और जिंक बच्चों को दी जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों को माइक्रो न्यूट्रिएंट का वितरण किया जाएगा। इसका वितरण करने से पहले जिला स्तर पर टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के आयु वर्ग के हिसाब से माइक्रो न्यूट्रिएंट की डोज तय की है। विटामिन ए बार ही दी जाएगी, जबकि जिंक महीने में सात दिन लगातार दी जाएगी। विटामिन सी व डी की खुराक रोज दी जाएगी। 

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बच्चों को माइक्रो न्यूट्रिएंट वितरित किया जाएगा। 10 अगस्त तक सभी सीएचसी, पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिसिन उपलब्ध करा दी जाएगी।
-डा. पंकज कुमार पांडेय, सचिव स्वास्थ्य

उत्तराखंड को केंद्र से मिले 36 हजार टीके

कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में केंद्र से नियमित रूप से वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है। बुधवार को 36 हजार टीके मिले, जबकि 470 केंद्रों पर 33882 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। 27 जुलाई को केंद्र से तीन लाख वैक्सीन की खेप राज्य को मिली थी, जबकि बुधवार को 36 हजार कोविशील्ड वैक्सीन और मिली है।

केंद्र से नियमित रूप से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। बुधवार को पूरे प्रदेश में 470 केंद्रों पर 33882 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed