फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 11 August: 40 infected found and One Death

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को 40 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 48 हुए ठीक

Wed, 11 Aug 2021 07:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Aug 2021 07:51 PM IST
सार

टिहरी जिले में बुधवार को एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.96 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 11 August: 40  infected found and One Death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 435 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: दो दिन बाद जिलाधिकारी को मिल जाएगी जांच रिपोर्ट 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, बागेश्वर में आठ, चमोली में चार, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक व पिथौरागढ़ में छह संक्रमित सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342502 हो गई है। इनमें से 328658 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7369 लोगों की जान जा चुकी है। 

ब्लैक फंगस के तीन मरीज स्वस्थ
प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं मिला है, न ही किसी मरीजों की मौत हुई है। जबकि एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 570 हो गई है। वहीं, अब तक 130 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 274 मरीज ठीक हुए हैं।

केंद्र से मिली वैक्सीन की डोज

प्रदेश में बुधवार को 99 हजार से ज्यादा लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई। वहीं, केंद्र सरकार से एक लाख से अधिक टीके राज्य को मिले हैं। केंद्र से नियमित रूप से टीके उपलब्ध होने से राज्य में टीकाकरण कार्यों में तेजी आई है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 701 केंद्रों पर 99348 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। इसमें 18 से अधिक आयु वर्ग में 98173 लोग, 217 स्वास्थ्य कर्मियों और 958 फ्रंट लाइन वर्करों को टीके लगाए गए।

उन्होंने बताया कि केंद्र से 72 हजार कोविशील्ड और 30 हजार कोवाक्सिन टीके मिले हैं। नियमित रूप से वैक्सीन उपलब्ध होने से राज्य में तेजी से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। अब तक 68.50 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed