फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 06 July: 89 new infected found and Three died in 24 hours

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 89 संक्रमित मिले, तीन की मौत, घटकर 1538 हुए एक्टिव केस 

Tue, 06 Jul 2021 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों में कमी आई है। प्रदेश का रिकवरी रेट 95.65 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 06 July: 89  new infected found and Three died in 24 hours
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में लंबे समय बाद एक दिन में सबसे कम 89 संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 101 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1538 से कम पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 26083 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चमोली जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, चंपावत में छह, देहरादून में 20, हरिद्वार में 15, नैनीताल में 14, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल आने का बना रहे प्लान तो पहले कर लें पड़ताल, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 882 हो गई है। इनमें से तीन लाख 26 हजार 43 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7338 लोगों की जान जा चुकी है। 

ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं
मंगलवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस का कोई केस सामने नहीं आया। छह मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के 509 केस आ चुके हैं, जिनमें से 101 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 116 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कहां कितने एक्टिव केस
अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 180, चमोली में 89, चंपावत में 88, देहरादून में 570, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 123, पौड़ी में 117, पिथौरागढ़ में 117, रुद्रप्रयाग में 40, टिहरी में 46, ऊधमसिंह नगर में 36 और उत्तरकाशी में 69 एक्टिव केस हैं।

दून में सबसे ज्यादा मरीज हुए ठीक
पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 101 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इनमें देहरादून में सर्वाधिक 50 मरीज शामिल हैं। जबकि अल्मोड़ा में एक, चमोली में पांच, हरिद्वार में दो, नैनीताल में 20, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग में दो, ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीती।

84 हजार को दी गई वैक्सीन
मंगलवार को प्रदेश में 84 हजार 590 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अब तक 38 लाख 11 हजार 566 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि नौ लाख 37 हजार 752 को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 39 हजार 105 को दोनों डोज दी जा चुकी है।

कोरोना संक्रमित कैदी की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश 

नई टिहरी जिला कारागार में पोक्सो एक्ट में सजा काट रहे एक कैदी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत होने पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कैदी की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। 

जिला कारागार अधीक्षक ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि पोक्सो एक्ट में बीस साल की सजा से दंडित किए गए बंदी परमेश कुमार का स्वास्थ्य खराब होने पर 16 जून को उसे जांच के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया। 18 जून को जांच रिपोर्ट में बंदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

जिससे उसे कोविड केयर सेंटर नरेंद्रनगर भेजा गया, लेकिन वहां उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण 19 जून को उपचार के लिए सिद्ध दोष बंदी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान 30 जून को बंदी की मौत हो गई।

कारागार अधीक्षक ने कहा कि बंदी की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच जरूरी है। जिस पर डीएम ने एम्स में भर्ती किए गए बंदी की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए एडीएम को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

स्वास्थ्य केंद्र तक मजबूत होंगी व्यवस्थाएं 

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बचाव को लेकर मंगलवार को सभी जिलों के जिला सर्विलांस अधिकारियों और एपिडिमियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर तक व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण संस्थान, सीडीसी, डब्ल्यूएचओ, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। शुभारंभ स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने किया। उन्होंने तीसरी संभावित लहर को नियंत्रित किए जाने के लिए जनपद स्तर पर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महामारी से निपटने के लिए प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कोविड-19 की जांच सुविधा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य सचिव के अनुसार राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

कार्यशाला में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण संस्थान के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कोविड-19 महामारी के वर्तमान परिदृश्य एवं महामारी की स्थिति के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लिए जा रहे निर्णयों एवं सुझावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड को कोविड नियंत्रण के लिए सभी संभव सहायता दिए जाने के बारे में आश्वस्त किया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने जिला सर्विलांस अधिकारियों एवं ऐपेडिमोयोलॉजिस्ट को निर्देशित किया कि वह प्रशिक्षण में बताई जा रही गाइडलाइंस के अनुसार अपने-अपने जनपदों में रोग निगरानी तंत्र को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करें। 

आईडीएसपी के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने उत्तराखंड में कोविड-19 की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने रोग निगरानी के तहत रियल टाइम डाटा रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग के लिए इंटिग्रेटेड हेल्थ इंफोर्मेशन प्लेटफॉर्म के बारे में बताया। इस मौके पर एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed