फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 05 August: 24 infected found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 24 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, 67 हुए ठीक

Thu, 05 Aug 2021 07:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Aug 2021 07:34 PM IST
सार

गुरुवार को तीन जिलों चंपावत, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों का रिकवरी रेट भी 95.93 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 05 August: 24 infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 67 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 533 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: आपदा के बाद भी मवानी दवानी में 100 फीसदी लोगों को लगी कोरोना की पहली डोज
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 24352 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों चंपावत, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा और हरिद्वार में चार-चार, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर  में दो-दो, देहरादून में पांच, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीका ही बचाएगा अभियान: उत्तराखंड में दो लाख गर्भवती महिलाओं को लगेगा कोविड का टीका

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342307 हो गई है। इनमें से 328371 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7366 लोगों की जान जा चुकी है।

रुड़की में लंबे समय बाद नौ केंद्रों पर लगे टीके

रुड़की शहर में लंबे समय बाद एक साथ नौ सेंटरों पर टीकाकरण होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने लाइन में लगकर आराम से वैक्सीनेशन कराया। कई सेंटरों पर शाम तक वैक्सीनेशन होता रहा। वहीं, दो सेंटरों पर कोवाक्सिन की पहली और दूसरी डोज लगने से भी लोगों को राहत मिली है।

शहर में कुछ समय से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या भी 15 से घटकर तीन से चार रह गई थी। कम सेंटर होने से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी करनी पड़ रही थी।

आलम ये था कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को वैक्सीन की डोज खत्म होने पर निराश लौटना पड़ता था। सबसे बड़ी दिक्कत उन लोगों को हो रही थी, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। समय होने के चलते दूसरी डोज लगवाने वाले लोग आए दिन सेंटरों के चक्कर लगा रहे थे। इन सब लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत देने वाला था, क्योंकि लंबे समय बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में दस वैक्सीनेशन सेंटर खोले थे।

साथ ही कई सेंटरों पर वैक्सीन की 300 डोज भेजी गई थी। ऐसे में वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों को भले ही लंबी लाइनों में लगना पड़ा, लेकिन निराश होकर नहीं लौटना पड़ा। अलबत्ता, प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 में तीन बजे वैक्सीन खत्म हो गई थी।

इसके बाद यहां आए कुछ लोगों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया था। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, गांधी महिला शिल्प विद्यालय, स्कूल नंबर-14, हेल्पिंग हेंड, शिवाजी नगर रुड़की, आजाद नगर स्थित हैप्पी फैमिली अस्पताल, सिविल अस्पताल, नगर निगम और रामपुर चुंगी स्थित विधायक आवास पर वैक्सीनेशन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed