फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 02 August: 37 infected found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: 37 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, 600 से कम हुए एक्टिव केस

Mon, 02 Aug 2021 07:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Aug 2021 07:25 PM IST
सार

सोमवार को दो जिलों चंपावत और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश में संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.92 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 02 August: 37 infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 71 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 574 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: राज्य के इस पहाड़ी इलाके में दो माह बाद मिला कोरोना संक्रमित, हड़कंप
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 22778 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो जिलों चंपावत और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा पांच, बागेश्वर में एक, चमोली में दो, देहरादून में नौ, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और पिथौरागढ़ में तीन-तीन, रुद्रप्रयाग में एक,  ऊधमसिंह नगर में छह और उत्तरकाशी में एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: जुलाई में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण, अब तक 59.05 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342198 हो गई है। इनमें से 328224 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7363 लोगों की जान जा चुकी है।

दिव्यांगों को घर-घर जाकर लगाई वैक्सीन

रुड़की देहात के बाद अब शहरी क्षेत्र में भी दिव्यांगों को घर जाकर वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन एएनएम और अन्य स्टाफ ने दिव्यांगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई।

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार वैक्सीनेशन अभियान चला रही है। सामान्य लोग तो वैक्सीनेशन सेंटरों तक पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं, लेकिन दिव्यांगजन सेंटरों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में डीएम ने दिव्यांगों की सूची तैयार का उनके घर जाकर वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद देहात क्षेत्र में दो दिन पहले दिव्यांगों को घर जाकर वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया था।

वहीं, शहरी क्षेत्र के लिए आशाओं ने सर्वे कर दिव्यांगों की सूची तैयार की है। अभी तक करीब 850 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है। हालांकि, इसमें से करीब आधों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब बचे हुए दिव्यांगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है।

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि सोमवार पहले दिन सबसे पहले पुरानी तहसील निवासी 24 वर्षीय मयूर शर्मा को वैक्सीन लगाई गई। उनके यहां एएनएम अंजली डंगवाल और प्रिया शर्मा वैक्सीनेशन करने पहुंचीं। अब सूची के अनुसार प्रतिदिन दिव्यांगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed