फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coroanvirus in uttarakhand : forest minister said we will defeat corona from homeopathy

Coronavirus in Uttarakhand : होम्योपैथी इलाज से जीतेंगे कोरोना से जंग - हरक सिंह

Sat, 02 May 2020 08:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 May 2020 08:29 PM IST
सार

  • एक हजार कोरोना वारियर्स को बांटी आर्सेनिक अल्बा 30 दवा

विज्ञापन

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक विभाग ने प्रदेश में आर्सेनिक अल्बा 30 दवा का वितरित शुरू कर दिया है। कोरोना से जंग लड़ रहे वारियर्स को दवा वितरण का आरंभ करते हुए आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि होम्योपैथी से कोरोना की जंग को जीतेंगे।
विज्ञापन


आयुष मंत्री रावत ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम में होम्योपैथिक विभाग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। होम्योपैथी दवा आर्सेनिक अल्बा 30 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित हुई है। आयुष मंत्रालय ने भी इस दवा का इस्तेमाल करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से कोरोना वारियर्स के साथ लोगों को घर-घर जाकर दवा वितरित की जा रही है।
विज्ञापन


पहले दिन ही एक हजार से अधिक लोगों को दवा दी गई। देहरादून के पौंधा, कंडोली स्थित क्वारंटीन सेंटर में कोरोना वारियर्स और लोगों को दवा वितरित की गई। इस मौके पर निदेशक होम्योपैथी डॉ.राजेंद्र सिंह, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ.जेएल फिरमाल, होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ.शैलेंद्र पांडेय, डॉ.सतीश पिंगल, डॉ.विनोद शर्मा, सोहन सिंह बुटोला, आलोक धस्माना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर मिलेगी कोरोना की जानकारी

कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराघाट के छात्रों ने कोरोना वायरस की जानकारी के लिए वेबसाइट तैयार की है। संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्रों ने इस वेबसाइट को विकसित किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां सरकारी स्तर पर अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र भी आम लोगों को संक्रमण से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर विपिन त्रिपाठी की अगुवाई में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र दिव्यांशु जोशी, तान्या जोशी, निखिल भट्ट, मनीष वर्मा ने इस वेबसाइट covid19uttarakhand.org विकसित की है।

इस वेबसाइट पर कोविड अस्पतालों और राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए बुलेटिन की जानकारी उपलब्ध होगी। वहीं, मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed