फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve High-level inquiry in the case of tigress trapped in trap of poachers Uttarakhand news

Uttarakhand: शिकारियों के फंदे में फंसी बाघिन के मामले में होगी उच्च स्तरीय जांच, मामले की रिपोर्ट तलब

Wed, 31 May 2023 10:52 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, देहरादून
न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 May 2023 10:52 AM IST
सार

बाघिन के शिकारियों के फंदे में फंसने के मामले में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन अधिकारियों को तलब कर पूरे मामले की हकीकत जानी। उन्होंने सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve High-level inquiry in the case of tigress trapped in trap of poachers Uttarakhand news
बाघिन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में शिकारियों के फंदे में फंसी बाघिन के मामले को शासन ने गंभीरता से लेते हुए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं इस मामले में प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक की ओर से मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) नरेश कुमार को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन

कॉर्बेट में बाघिन के शिकारियों के फंदे में फंसने की खबर को अमर उजाला ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन अधिकारियों को तलब कर पूरे मामले की हकीकत जानी। उन्होंने सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार में 41 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत, ऋषिकेश के पास भी हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारियों की संलिप्ता समेत मामले की हर बिंदु से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन और निर्देश कॉर्बेट को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, यदि किसी भी स्तर पर किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। उधर, देर शाम प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक की ओर से इस मामले में मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) नरेश कुमार को जांच सौंप दी गई। उन्हें जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed