{"_id":"5f76e92e8ebc3e9bff7e0df4","slug":"corbett-tiger-reserve-has-21-more-tigers-in-corbett-within-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दो साल के भीतर कॉर्बेट में बढ़ गए 21 बाघ, बाघों की संख्या पहुंच गई 252","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दो साल के भीतर कॉर्बेट में बढ़ गए 21 बाघ, बाघों की संख्या पहुंच गई 252
Fri, 02 Oct 2020 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
International tiger day 2020
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दो साल के भीतर 21 बाघ बढ़ गए हैं। इस साल हुई गणना में बाघों की संख्या 252 पहुंच गई, जबकि 2018 में हुई गणना में 231 बाघ रिकॉर्ड किए गए थे। बाघों की संख्या में लगातार होती बढ़ोत्तरी से साफ है कि कॉर्बेट में बाघों का संरक्षण बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या और घनत्व के लिहाज से देशभर के सभी 50 टाइगर रिजर्व में पहले स्थान पर है। कॉर्बेट में बाघों के आहार में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2018 में बाघों की गणना हुई थी।
विज्ञापन
एनटीसीए ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 231 बाघ दर्शाए हैं, इनमें एक से दो वर्ष के शावक शामिल नहीं है। जबकि लैंडस्कैप के बाघों को जोड़ा जाए तो बाघों की संख्या 266 हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में चौथे चरण की गणना दिसंबर-जनवरी में हुईं, जिसमें 252 बाघ दर्ज किए गए।
विज्ञापन
252 बाघों की संख्या के बारे में बृहस्पतिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी और बुक लेट जारी की। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि वर्तमान गणना में कॉर्बेट नेशनल पार्क 143 व कालागढ़ टाइगर रिजर्व में 109 बाघ रिकॉर्ड हुए हैं।
कॉर्बेट नेशनल पार्क में 69 बाघिन, 48 बाघ और 26 बाघ ऐसे रिकॉर्ड हुए हैं, जिनके मेल या फीमेल होने का पता नहीं है। ऐसे ही कालागढ़ टाइगर रिजर्व में 50 बाघिन, 43 बाघ और 16 बाघ ऐसे रिकॉर्ड हुए, जिनके मेल या फीमेल होने का पता नहीं है। इस तरह पूरे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 119 बाघिन, 91 बाघ, बिना पहचान वाले 41 बाघ हैं, कुल 252 बाघों की संख्या कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हैं।