फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve Case of injury of tigress trapped in clutches of poachers orders for investigation

Corbett Tiger Reserve: शिकारियों द्वारा बाघिन के घायल होने का मामला, प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश

Tue, 30 May 2023 12:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 May 2023 12:48 PM IST
सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में  शिकारियों ने एक बाघिन को फंदे में फंसा लिया। खुशकिस्मती से बाघिन बच निकली, लेकिन उसकी जान अब भी खतरे से बाहर नहीं है। बाघिन के शरीर में तार (स्नेयर) धंसा हुआ है।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve Case of injury of tigress trapped in clutches of poachers orders for investigation
जांच के आदेश - फोटो : pixabay

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों द्वारा एक बाघिन के शिकार करने के मामले में शासन ने जांच बैठा दी है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


Corbett Tiger Reserve: वन विभाग हुआ चौकन्ना, 22 सालों में 181 बाघों की मौत, छह का हुआ शिकार
विज्ञापन


बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में  शिकारियों ने एक बाघिन को फंदे में फंसा लिया। खुशकिस्मती से बाघिन बच निकली, लेकिन उसकी जान अब भी खतरे से बाहर नहीं है। बाघिन के शरीर में तार (स्नेयर) धंसा हुआ है। इस घटना से पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कॉर्बेट प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले कालागढ़ रेंज में एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: विकासनगर जा रही यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, एक गंभीर

बाघिन की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है। बाघिन शिकारियों के फंदे में फंस गई थी, लेकिन किसी तरह वह आजाद हो गई। उसके शरीर में पेट वाले हिस्से में तार अब भी भीतर तक धंसा हुआ है। पार्क प्रशासन की ओर से बाघिन को पकड़कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों की देखरेख में इस समय बाघिन ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed