Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gajendra secures a hat-trick of medals at the National Para-Swimming Championships

Dehradun News: पैरा राष्ट्रीय तैराकी में गजेंद्र ने लगाई पदकों की हैट्रिक

Sun, 15 Nov 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Gajendra secures a hat-trick of medals at the National Para-Swimming Championships
देहरादून। उत्तराखंड के प्रतिभाशाली पैरा तैराक गजेंद्र नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित गंगा ग्राम माला निवासी गजेंद्र ने भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित 26वीं पैरा राष्ट्रीय स्विमिंग चैंपियनशिप में तीन पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

गजेंद्र नेगी ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत और 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पदकों की हैट्रिक पूरी की। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि के पीछे उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और अटूट आत्मविश्वास के साथ कोच सुभाष नेगी का मार्गदर्शन भी अहम रहा। कोच के सहयोग और प्रोत्साहन से गजेंद्र ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed