फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corbett and rajaji national park gate will open on 15 november

रोमांच भरे सफर के लिए कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क तैयार, इस दिन से शुरु होगी सफारी

Mon, 13 Nov 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
corbett and rajaji national park gate will open on 15 november

कार्बेट नेशनल पार्क और राजाजी नेशनल पार्क पर्यटकों के स्वागत को तैयार हैं। इस दिन से दोनों पार्क के गेट सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन के जरिये सैलानियों पर नजर रखी जाएगी। 15 नवंबर से दोनों पार्क के सभी गेट खोल दिए जाएंगे। आनलाइन बुकिंग में कोई फर्जीवाड़ा न हो इसके लिए बुकिंग परमिटों की सख्ती से जांच होगी। आनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों से प्रबंधन ने जीएसटी लेना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हर साल मानसून से पहले कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क बंद कर दिए जाते हैं। हालांकि कार्बेट पार्क का झिरना और ढेला गेट 12 महीने खुले रहते हैं, लेकिन इससे सिर्फ डे विजिट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कार्बेट और राजाजी पार्क प्रबंधन ने 15 नवंबर से डे विजिट के साथ-साथ सभी गेट और नाइट स्टे के लिए फारेस्ट रेस्ट हाउस खोलने की तैयारी कर ली है। इस बार सैलानियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जाएगी। साथ ही छद्म नामों से बुकिंग कराने वालों से निपटने के लिए बुकिंग परमिटों की सख्ती से जांच होगी।

Trending Videos

कार्बेट पार्क में डे विजिट और नाइट स्टे की सुविधा

corbett and rajaji national park gate will open on 15 november

कार्बेट पार्क में झिरना, बिजरानी, धनगढ़ी, दुर्गादेवी, आमडांडा, कालागढ़ के अलावा कोटद्वार से प्रवेश कर सकते हैं। डे विजिट की पहली शिफ्ट सुबह 6:30 बजे से और दूसरी दोपहर 1:30 बजे से शुरू होती है। सैलानी इन गेटों से जिप्सी के माध्यम से सैर कर सकते हैं। इसके परमिट के लिए आनलाइन आवेदन करना होता है।

कार्बेट पार्क में नाइट स्टे की व्यवस्था ढिकाला, खिनानौली, सपर्दुली, गैरल, बिजरानी, लोहाचाड़, पाखरो, कालागढ़, रतवाढाब में है। इसके लिए आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। यहां ठहरने के लिए भारतीयों को 1250 से 5000 तक और विदेशियों को 1500 से 12,000 तक का भुगतान करना होगा। सार्क देशों के लोगों से भी भारतीयों के बराबर शुल्क लेने का प्रावधान है। पांच साल की उम्र तक के बच्चों का टिकट फ्री है।

राजाजी नेशनल पार्क में मैनुअल बुकिंग

corbett and rajaji national park gate will open on 15 november

राजाजी नेशनल पार्क में डे और नाइट स्टे की सुविधा है। इसके लिए मैनुअली बुकिंग करानी होती है। राजाजी नेशनल पार्क में डे विजिट के लिए मोहंड, चीला, मोतीचूर और आशारोडी गेट से प्रवेश कर सकते हैं। गेट पर ही पार्क में प्रवेश के लिए परमिट के साथ जिप्सी की सुविधा मिल जाती है।

इसके अलावा पार्क में आशारोड़ी, मोतीचूर, चीला, रानीपुर, बेरी बाड़ा के फारेस्ट रेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा है। इसके लिए देहरादून स्थित पार्क निदेशक कार्यालय से परमिट लेने और बुकिंग की औपचारिकता को पूरा करना होता है। नाइट स्टे के लिए भारतीयों से 750 और विदेशियों से 1500 रुपये का रेट तय है। डे विजिट में प्रति व्यक्ति 150 और वाहन का 1500 का शुल्क है। यहां भी कार्बेट पार्क की तरह दो शिफ्ट में डे विजिट की सुविधा है।

झिलमिल झील में करें बारहसिंघों के दीदार

corbett and rajaji national park gate will open on 15 november
बारहसिंघा

झिलमिल झील में करें बारहसिंघों के दीदार
रसियाबड़ रेंज में झिलमिल झील मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। वन मंत्री के शुभारंभ करने के बाद पर्यटक झील के आसपास घूम सकेंगे। झिलमिल झील बारहसिंघों के संरक्षण के लिए है। करीब 16 किलोमीटर के क्षेत्र में सफारी टैक्सियों में घूमकर बारहसिघों के दीदार कर सकेंगे। ब्यूरो

कार्बेट पार्क में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, जंगल में हर तरफ नजर रखना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में ड्रोन के जरिये सैलानियों के वाहनों और मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। संवदेनशील जगहों पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा छद्म नामों से कुछ लोगों के बुकिंग कराने की बात सामने आ रही हे। ऐसे में बुकिंग परमिटों की सख्ती से जांच होगी। इस बार से आनलाइन बुकिंग कराने वालों से जीएसटी भी लेना शुरू किया गया है।
-सुरेंद्र मेहरा, निदेशक कार्बेट पार्क

राजाजी नेशनल पार्क में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी गेट और फारेस्ट रेस्ट हाउस को 15 नवंबर से खोला जा रहा है। सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए गए हैं।
-प्रदीप कुमार, पार्क वार्डन, राजाजी नेशनल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed