{"_id":"5d7d46d98ebc3e93b4344f9c","slug":"coordinator-appointed-id-started-becoming-of-divyang-dehradun-news-drn319661330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोऑर्डिनेटर नियुक्त, बनने लगी दिव्यांगों की आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोऑर्डिनेटर नियुक्त, बनने लगी दिव्यांगों की आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। आठ महीने बाद यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) योजना में स्टेट कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति हो गई है। इसके बाद अब देहरादून समेत सभी जिलों में सीएमओ ने महीनों से लटके आवेदनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें 433 आवेदनों के सत्यापन भी केंद्रीय मंत्रालय को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। अब जल्द ही इन आवेदनों पर यूडीआईडी जारी होने की उम्मीद है।
समाज कल्याण विभाग ने लक्ष्य रखा है कि इस वर्ष के अंत तक समस्त आवेदनों पर आईडी जारी कर दी जाए। जिले में 11 हजार से ज्यादा दिव्यांगजनों को इसका लाभ मिलना है।
ऐसे करें आवेदन
-दिव्यांगजनों को वेबसाइट swavlambancard.gov.in पर आवेदन करना होगा।
-आवेदन संबंधित जिले के सीएमओ के पास जाएगा।
-सीएमओ आवेदनकर्ता की दिव्यांगता का प्रमाणीकरण व अन्य दस्तावेजों की जांच कर आवेदनों को केंद्रीय अधिकारिता एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय को हस्तांतरित करेंगे।
विज्ञापन
-मानकों को पूरा करने पर आवेदनों पर मंत्रालय यूडीआईडी जारी करेगा।
यूडीआईडी पर एक नजर
दिव्यांगजनों को यूडीआईडी जारी होने पर उन्हें वोटर आईडी, दिव्यांग प्रमाणपत्र समेत अन्य अलग-अलग आईडी लेकर घूमना नहीं पड़ेगा। यूडीआईडी समस्त आईडी के लिए मान्य होगी। इससे दृष्टिहीन व दिव्यांगजनों का शारीरिक शोषण कम होगा।
---
यूडीआईडी योजना में स्टेट कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति हो गई है। अब आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है। वर्ष के अंत तक समस्त आवेदनों पर आईडी जारी करने का लक्ष्य रखा है।
-मेजर योगेंद्र यादव, आयुक्त, दिव्यांगजन