फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy over the banned procession in Roorkee police dispersed the crowd PAC deployed in the area

Uttarakhand: रुड़की में प्रतिबंधित जुलूस को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया; इलाके में PAC तैनात

Sat, 22 Apr 2023 07:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 07:41 PM IST
सार

हिंदू संगठनों ने विरोध में बाजार बंद करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Controversy over the banned procession in Roorkee police dispersed the crowd PAC deployed in the area
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के कस्बा झबरेड़ा में दोपहर बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने एक संगठन की साथ मिलकर जुलूस निकालना शुरु कर दिया। कोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी अचानक डीजे के साथ जुलूस निकलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर जुलूस को बंद करा दिया। साथ ही डीजे को भी अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे एक न चली। पुलिस ने जुलूस निकाल रहे सभी युवकों को दौड़ा दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

झबरेड़ा कस्बे में करीब 10 वर्ष पूर्व ईद की नमाज के बाद जुलूस निकाला गया था। जुलूस दौरान छींटाकसी होने के बाद झबरेड़ा में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। उस दौरान दो दिन तक कस्बे में पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात रहा था। जुलूस निकालने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले झबरेड़ा शांति समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व कोई जुलूस आदि न निकाले जाने की बात कही गई थी। शनिवार की सुबह ईदगाह पर शांति पूर्वक नमाज अदा की गई। लेकिन दोपहर बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने एक संगठन के साथ मिलकर बिजली घर के पास से डीजे बजाकर जुलूस निकालना शुरु कर दिया। मिनी ट्रक में डीजे के साथ ढोल आदि बजाते हुए जब लोग निकले तो सभी लोग हैरान रह गए। हिंदू संगठन के अमित आदि ने इसको कोर्ट की अवहेलना बताते हुए पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन

जुलूस की सूचना मिलते ही तुरंत थानाध्यक्ष दीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जुलूस रुकवा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ मामूली नोंकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस ने सभी युवकों को वहां से खदेड़ दिया। साथ ही मिनी ट्रक व डीजे को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं हिन्दू संगठनों ने प्रतिबंधित जुलूस के विरोध में झबरेड़ा का बाजार बंद करा दिया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष दीप कुमार का कहना है कि कुछ युवक बिना अनुमति के डीजे के साथ जुलूस निकालने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जुलूस बंद करा दिया। जुलूस निकालने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। डीजे को कब्जे में लें लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

झबरेड़ा में बिगडते बचा सांप्रदायिक माहौल, खुफिया विभाग को नहीं लगी भनक
झबरेड़ा शनिवार को सांप्रदायिक आग में जलने से बाल-बाल बच गया। तीन दिन पहले शांति समिति की बैठक में जुलूस न निकाले जाने की हिदायत दी गई थी। न्यायालय ने भी इस पर रोक लगाई हुई है। लेकिन इसके बाद एक संगठन ने मुस्लिम युवकों के साथ जुलूस निकालना शुरू कर दिया। समय रहते पुलिस ने जुलूस रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि ईद के मौके पर इस की तरह गतिविधि को रही थी। लेकिन खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। क्षेत्रवासी इसे खुफिया विभाग की बड़ी नाकामी मान रहे हैं।

एक संगठन की शह पर निकला जुलूस
जुलूस निकालने के पीछे एक संगठन का हाथ सामने आया है। एक राजनीतिक संगठन की शह पर दोपहर बाद अचानक जुलूस निकाल दिया गया। देखते ही देखते डीजे बजा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जुलूस थोड़ी दूर ही बढ़ा था कि कुछ लोगों ने पुरानी घटना को यादकर पुलिस को सूचना दी। जिसके चलते पुलिस ने समय रहते जुलूस को रुकवाया दिया।

थाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
झबरेड़ा में अमन चैन बनाए रखने के लिए कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर जुलूस निकालने वालों के सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले को पुलिस व खुफिया विभाग की लापरवाही करार दिया। हिन्दू संगठन के लोगों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed