फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy erupted over the word Ammi-Abbu printed in an English book Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: अंग्रेजी की किताब में छपे अम्मी- अब्बू शब्द से छिड़ा विवाद, जानें पाठ पढ़ने के बाद क्या बोले अधिकारी

Thu, 06 Apr 2023 09:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Apr 2023 09:48 AM IST
सार

आईसीएससी बोर्ड के कक्षा-दो की अंग्रेजी की किताब के एक पाठ में माता-पिता की जगह अम्मी-अब्बू शब्द छपे हैं। इस पर एक अभिभावक ने जिलाधिकारी के पास पहुंच आपत्ति जाहिर कर दी। अभिभावक ने डीएम से कहा कि ऐसे पाठ को हटाया जाए या फिर उसके शब्द अंग्रेजी भाषा के हिसाब से मदर-फादर लिखे जाएं।

विज्ञापन
Controversy erupted over the word Ammi-Abbu printed in an English book Dehradun Uttarakhand news in hindi
किताबें - फोटो : istock

विस्तार

अंग्रेजी की किताब में छपे शब्द अम्मी-अब्बू को लेकर विवाद छिड़ गया है। अभिभावक की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दे दिए। हरकत में  आए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निर्देश मिलने के बाद किताब का वह पाठ पढ़ा। उनका कहना है कि यह एक कहानी है। इसका पात्र आमिर अम्मी-अब्बू संबोधित कर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, आईसीएससी बोर्ड के कक्षा-दो की अंग्रेजी की किताब के एक पाठ में माता-पिता की जगह अम्मी-अब्बू शब्द छपे हैं। इस पर एक अभिभावक ने जिलाधिकारी के पास पहुंच आपत्ति जाहिर कर दी। अभिभावक मनीष मित्तल ने जिलाधिकारी सोनिका से कहा कि उनका बच्चा अचानक अम्मी और अब्बू बोलने लगा है।
विज्ञापन


पूछने पर पता चला कि उसकी किताब में ऐसा छपा है। अभिभावक ने डीएम से कहा कि ऐसे पाठ को हटाया जाए या फिर उसके शब्द अंग्रेजी भाषा के हिसाब से मदर-फादर लिखे जाएं। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी सोनिया ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी। प्रारंंभिक जांच में मिले तथ्यों के हवाले से मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने किताब का वह पाठ पढ़ लिया है। उसमें पात्र आमिर अम्मी-अब्बू बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अकादमिक परीक्षण करवाया जा रहा
इन शब्दों को समझने के लिए अम्मी और अब्बू का भावार्थ भी बताया गया है। इसके अलावा, कक्षा दो की गुलमोहर नाम की किताब के एक पाठ में अम्मी और अब्बू की जगह मम्मी और पापा लिखा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अब इसकी अकादमिक परीक्षण करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, लोक भाषाओं के लेखकों को हर साल मिलेगा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

मामले की जानकारी मिलते ही विवादित पाठ को पढ़ा। बुधवार को इसकी शिकायत लेकर हिंदू वाहिनी के लोग भी आए थे। शब्दों को लेकर आईसीएससी बोर्ड से भी बात की जाएगी। कुछ स्कूलों की प्रिंसिपल को बुलाकर एक मीटिंग भी करेंगे। - प्रदीप कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed