फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Control room became a showpiece

पेयजल समस्या के समाधान के लिए बना कंट्रोल रुम बना शोपीस

Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

उपभोक्ताओं के पेयजल संबंधी समाधान के लिए पेयजल निगम की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम शोपीस बना हुआ है।जो शिकायत नंबर उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा, उसने पेयजल निगम का जिक्र नहीं होता, जिससे उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता कि शिकायत नंबर किस चीज और विभाग की है।

विज्ञापन
Control room became a showpiece

विस्तार

उपभोक्ताओं के पेयजल संबंधी समाधान के लिए पेयजल निगम की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम शोपीस बना हुआ है। ट्रोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने के बाद न तो उपभोक्ता को शिकायत नंबर जारी किया जाता है और न इसके बाद कोई फीडबैक उपभोक्ता को दिया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में शिकायतकर्ता बार-बार शिकायत करने को मजबूर हो रहा है। मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना के तहत पेयजल निगम ने कंट्रोल रूम बनाया है। इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी गई है, लेकिन वर्तमान में कंट्रोल रूम शोपीस बना हुआ है। निगम की ओर से उपलब्ध टोलफ्री नंबर से जब भी कोई उपभोक्ता पेयजल संबंधी शिकायत भेजता है तो न तो उपभोक्ताओं को शिकायत नंबर भेजा जाता और न ही शिकायत के बाद फीडबैक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जो शिकायत नंबर उपलब्ध कराया भी जाता है, तो उसने पेयजल निगम का कोई जिक्र नहीं होता है, जिससे उपभोक्ता को यह पता नहीं लग पाता है कि यह शिकायत किसकी है और कहां से आई है। नियमानुसार शिकायत के 24 घंटे के बाद उपभोक्ता से फीडबैक लिया जाता है, लेकिन कंट्रोल रूम में ऐसी व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि शिकायत का समाधान होने का समय और तारीख भी रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम शोपीस बना है। उपभोक्ताओं को कोई फीडबैक नहीं मिल पा रहा। शिकायतों को रजिस्टर में भी दर्ज नहीं किया जा रहा। जो शिकायत नंबर उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा, उसने पेयजल निगम का जिक्र नहीं होता, जिससे उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता कि शिकायत नंबर किस चीज और विभाग की है।

-बीरू बिष्ट, सदस्य शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना
कंट्रोल रूम से जो शिकायतें मिली है, उसे दिखाया जा रहा। ईई को कंट्रोल रूप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक करने को कहा गया है। जल्द ही कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-सीता राम, महाप्रबंधक पेयजल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed