फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   contract worker trying self-immolation in sitarganj

सितारगंज: मानदेय न मिलने पर एसडीओ के कक्ष में पेट्रोल की बोतल लेकर घुसा संविदा कर्मी

Tue, 09 Apr 2019 11:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
contract worker trying self-immolation in sitarganj
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऊर्जा निगम में तैनात एक संविदा कर्मचारी ने एसडीओ के कक्ष में पहुंचकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। कर्मचारियों ने संविदाकर्मी के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। बाद में पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक संविदा कर्मचारी पेट्रोल की बोतल लेकर एसडीओ वीवी जोशी के कक्ष में घुस गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मी को हिरासत में ले लिया, जिसका पुलिस ने चालान कर दिया। एसडीओ वीवी जोशी ने बताया कि प्रमोद शर्मा पांच साल से संविदा पर मीटर रीडर पद पर तैनात है।
विज्ञापन


बताया कि दो माह पहले संविदा कर्मी ने जेई विनोद जोशी से अभद्रता की थी, जिसके बाद से वह 30 दिन से ड्यूटी से नदारद था। बताया कि इस वजह से उसका वेतन रोका गया। जेई विनोद जोशी ने बताया कि प्रमोद ने मार्च में काम नहीं किया, जिससे क्षुब्ध होकर वह आत्मदाह का प्रयास कर रहा था। एसडीओ वीवी जोशी ने बताया कि संविदा कर्मचारी की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। एसएसआई मदनमोहन जोशी ने बताया कि शांतिभंग की धारा 151 में उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed