{"_id":"26f51bc2bc4b6e7d6a7a450031517e2e","slug":"contract-employee-protest-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से टंकी पर चढ़े कर्मियों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से टंकी पर चढ़े कर्मियों की अब खैर नहीं
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Aug 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहाली की मांग को लेकर देहरादून में पांच दिन से पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगारों (रमसा से हटाए गए कर्मचारी) की अब खैर नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को डीआईजी संजय गुंज्याल ने इन कर्मियों के खिलाफ हर हाल में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। उक्त कर्मी सोमवार को पांचवें दिन भी टंकी से नहीं उतरे।
उधर, रविवार को उन्होंने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही जीओ जारी होने तक टंकी पर डटे रहने की चेतावनी दी।
वहीं टंकी के नीचे धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि वे सोमवार को राज्यपाल से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद भी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन