{"_id":"583511de4f1c1bc05513b2d5","slug":"contract-cleaning-personnel-will-be-permanent","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 859 संविदा सफाई कर्मियों की नौकरी पक्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः 859 संविदा सफाई कर्मियों की नौकरी पक्की
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
उत्तराखंड के नगर निकायों में लंबे समय से संविदा पर कार्यरत 859 सफाई कर्मचारियों को सरकार ने नियमित कर दिया है। सरकार ने निकायों में संविदा पर 2121 सफाईकर्मियों की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
शहरी विकास सचिव डीएस गर्ब्याल के मुताबिक सफाईकर्मियों के नियमितीकरण संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए अलावा नगर निकायों में 2121 संविदा सफाई कर्मियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। इन कर्मचारियों की तैनाती होने से नगर निकायों में सफाई संबंधी समस्याओं का काफी हद तक निराकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि कर्मचारियों को नियमित किए जाने और नए कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कैबिनेट में निर्णय बहुत पहले लिया जा चुका था लेकिन कतिपय कारणों के चलते शासनादेश जारी नही हो पाया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नगर निकायों में कई साल से कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल एक दिन पूर्व सचिव शहरी विकास से मिला था। वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों को नियमित नहीं करने और खाली पदों पर नियुक्ति नहीं किए जाने पर 28 नवंबर से राज्य व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी।