फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Continuous complaints against CO, no action is being taken

Dehradun News: सीओ के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतें, नहीं हो रही कार्रवाई

Wed, 05 Jul 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Continuous complaints against CO, no action is being taken
सीओ डोईवाला के खिलाफ यह नया मामला नहीं है जब वह विवादों में आए हैं। इससे पहले उनके खिलाफ कई लोग विभिन्न स्तरों पर शिकायत कर चुके हैं। सीओ अनिल शर्मा लंबे समय से डोईवाला सर्किल की जिम्मेदारी देख रहे हैं। शर्मा रायपुर के औली गांव में रहते हैं। उनके पड़ोसियों ने कई बार अभद्रता को लेकर शिकायतें की। एक बार स्थानीय पार्षद कपिल धर भी उनकी शिकायत पुलिस शिकायत प्राधिकरण से कर चुके हैं। इससे पहले राखी खत्री नाम की महिला ने एसएसपी को शिकायत की थी। बताया था कि वह अपने भाइयों के साथ मार्ग पर खड़ी थीं। आरोप है कि इस दौरान सीओ अनिल शर्मा ने राखी के साथ अभद्रता की और गालियां दीं। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। औली गांव की ही निवासी दीपशिखा रावत ने आरोप लगाया कि सीओ ने उनके कैफे को बंद करने की धमकी दी थी। इसका विरोध करने पर उन्होंने अभद्रता की। उन्होंने इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार को भी शिकायत की थी। बता दें कि अनिल शर्मा इसी महीने 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed