फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   continuous attempt to prove me fail.

मुझे नाकारा साबित करने की कोशिशें लगातार जारी: रावत

Thu, 28 Jul 2016 02:14 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
continuous attempt to prove me fail.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड का राजनीतिक मिजाज अभी सामान्य नहीं है। मुख्यमंत्री हरीश रावत मानते हैं कि उन्हें अस्थिर और काम न करने देने की कोशिशें लगातार जारी हैं। एक ओर सरकार आपदा और मानसून की मार से जूझ रही है, वहीं बेजा हस्तक्षेप भी बढ़ रहा है। इसका अंतिम फैसला जनता की अदालत में होगा। राज्य के वर्तमान राजनीतिक माहौल पर अमर उजाला ने उनसे बातचीत की।

विज्ञापन


सवाल- पार्टी छोडने वाले दस विधायक आपकी कार्यशैली को गलत ठहरा रहे हैं और भाजपा पिछले दिनों हुई राजनीतिक जवाब- अस्थिरता को आपके घर की कलह बताती है। आपको नहीं लगता कि कहीं न कहीं आप भी गलत रहे है?
विज्ञापन


जवाब- इस आरोप-प्रत्यारोप में लाभ किसका हुआ है, भाजपा का। हमारी पार्टी का झगड़ा था तो पार्टी में झगड़ते विधायक भाजपा के साथ क्यों जाते। इस पूरे मामले में भाजपा लाभ में दिख रही है जिसके पाले में दस विधायक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अंतिम फैसला तो जनता की अदालत में होगा'

continuous attempt to prove me fail.
हरीश रावत - फोटो : पीटीआई

सवाल- अब सरकार ठीक से चल रही है?
जवाब- काम न करने देने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

सवाल- क्या केंद्र सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप है?
जवाब- राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और विरोध जायज है लेकिन सीबीआई जैसी एजेंसी के बेजा हस्तक्षेप से राज्य की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। काम न करने देने का एक सूत्रीय काम जारी है। अपनी-अपनी नीतियां होती हैं। राज्य में अनिश्चय और बजट न होने से किसे नुकसान हुआ, जनता को। अब अंतिम फैसला तो जनता की अदालत में होना है।
सवाल- सत्ताधारी पार्टी होने का नुकसान चुनाव में नहीं होगा?

'लोग कांग्रेस को ही लाएंगे'

continuous attempt to prove me fail.
हरीश रावत - फोटो : Getty

जवाब- एक छोटे राज्य में दलबदल और अस्थिरता आगे न हो और कोई दल इसका लाभ न उठा सके, इसलिए मुझे विश्वास है कि 2017 में लोग कांग्रेस को ही सरकार में लाएंगे।

सवाल- तो केंद्र से बिल्कुल सहयोग नहीं मिल रहा है?
जवाब- नहीं ऐसा भी नहीं है। हाल ही में राज्यों को मिलने वाले सालाना आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री ने हमारा तर्क सुना और स्वीकारा भी। नई प्रणाली में राज्य को 27 सौ करोड़ का नुकसान हो रहा था और लाभ सिर्फ एक हजार करोड़ का था। इसके लिए मैं वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं। यूपीए सरकार के दौरान राज्य के लिए करीब आठ हजार करोड़ की लीज जारी हुई थी, वह उलझी है। इन सवालों का हल भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed