फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contempt notice to Municipal Commissioner and DM Dehradun, Nainital High Court seeks response

म्यूनिसिपल कमिश्नर व डीएम देहरादून को अवमानना नोटिस, नैनीताल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Contempt notice to Municipal Commissioner and DM Dehradun, Nainital High Court seeks response
प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश का पालन नहीं करने पर देहरादून के म्यूनिसिपल कमिश्नर सुशील पांडे और डीएम आशीष श्रीवास्तव को अवमानना नोटिस जारी किया है। मामला देहरादून के परेड ग्राउंड और तिब्बती मार्केट के सामने लगने वाले संडे बाजार का है। इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने दो सप्ताह में कारण सहित जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून के वीकली संडे मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा लाल ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि वह परेड ग्राउंड के पीछे और तिब्बती मार्किट के सामने 2004 से प्रत्येक रविवार को बाजार लगाते हैं।
विज्ञापन


करीब तीन सौ से अधिक लोग दुकान लगाते हैं। हर माह नगर निगम को तीन सौ रुपये किराया देते आए हैं। याचिका में कहा कि 2004 में जिलाधिकारी ने यह जगह उनको संडे बाजार लगाने के लिए दी थी, किंतु अब जनहित याचिका में पारित आदेश का हवाला देते हुए नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पहुंच वाले लोगों को नगर निगम ने अन्य जगह दुकान भी दे दी। याचिका में कहा गया था कि संडे बाजार लगाने से गरीब लोगों को सस्ते में सामान मिल जाता है और कई लोगों को रोजगार भी मिलता है। समिति का यह भी कहना था कि उनके नाम से एक अन्य समिति फर्जी तरीके से नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर चल रही है जिसकी जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 


पूर्व में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने उनकी याचिका पर आदेश दिए थे कि उनके प्रत्यावेदन को नगर निगम व जिलाधिकारी दो माह में निस्तारित करें और यह भी जांच करें कि सही कमेटी कौन सी है, लेकिन अभी तक उनके प्रत्यावेदन पर कोई भी निर्णय नही लिया गया। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने म्यूनिसिपल कमिश्नर व डीएम को अवमानना नोटिस जारी कर दो सप्ताह में कारण सहित जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed