{"_id":"62e18ab71de88842047d4426","slug":"construction-of-roads-drains-and-toilets-in-industrial-areas-should-be-started-immediately-district-magistrate-city-news-drn4184078190","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्रों सड़क, नाली व शौचालयों का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए- जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्रों सड़क, नाली व शौचालयों का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए- जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सोनिका ने राजकीय औद्योगिक आस्थान पटेल नगर में नालियों की नियमित सफाई व मरम्मत कराने तथा लालपुर से औद्योगिक आस्थान मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण की समस्या को दूर करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थायी शौचालयों की व्यवस्था होने तक मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए सिडकुल को निर्देशित किया गया है।
समिति की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की सड़क में स्थित गड्ढों को भरने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिया। इसके साथ ही सेलाकुई क्षेत्र में 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। विकास नगर में मूलभूत सुविधाएं, नाली निर्माण, बाउंड्री वॉल, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नगर निगम को एक सप्ताह के भीतर मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर विक्रम, रेहड़ी, ठेली, खोखा आदि द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्यवाही करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अध्यक्ष इंडस्ट्रियल एसोसिएशन पंकज गुप्ता, पीएनबी से अभिषेक व्यास, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अजंली रावत आदि उपस्थित थे।
तिरंगा अभियान को सफल बनाएं
जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की। उन्होंने सभी औद्योगिक आस्थानो में तिरंगा लगाने के साथ ही उद्योगों में कार्यरत कर्मियों एवं श्रमिकों को तिरंगा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा भी की।