{"_id":"62d5ba63a0371405fa22fa3f","slug":"construction-of-building-of-uttaranchal-press-club-soon-city-news-drn4175883119","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुउद्देशीय भवन का निर्माण जल्द- सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुउद्देशीय भवन का निर्माण जल्द- सीएम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास पर आयोजित कार्यक्रम मेें उत्तरांचल प्रेस क्लब की डायरेक्टरी/स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर कहा कि पत्रकारों के हितों को लेकर सरकार संवेदनशील है। पत्रकारों की पेंशन वृद्धि समेत दो मांगों पर पूर्व घोषणानुरूप शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुउद्देशीय भवन निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका को नई विधानसभा के गठन के मद्देनजर सरकार, विधायकों व पत्रकारों समेत महत्वपूर्ण फोन नंबर्स को शामिल करते हुए बहुपयोगी डायरेक्टरी का स्वरूप दिया गया है। इसमें उत्तराखंड और तमाम जिलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां, त्योहारों व क्लब की गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए जल्द ही तिथि निर्धारित करने की बात कही। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल के अलावा महामंत्री ओपी बेंजवाल, स्मारिका के संपादक दिनेश कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, चेतन गुरुंग, देवेंद्र सती, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी व प्रेस क्लब मसूरी के पूर्व अध्यक्ष शूरवीर भंडारी, क्लब के वरिष्ठ सदस्य हरीश कोठारी आदि मौजूद थे।