फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction of bridge caused jam in Sahia market

दिनभर साहिया बाजार में लगता रहा जाम

Fri, 11 Oct 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge caused jam in Sahia market
साहिया बाजार में लगा जाम। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर पुल निर्माण कार्य के चलते साहिया बाजार में अक्सर जाम लगता है। बृहस्पतिवार को भी सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कई बार सड़क पर जाम की स्थिति रही। इससे स्थानीय लोगों के अलावा चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों के वाहन भी फंसे रहे। को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह राय, गंभीर सिंह राय, महेंद्र सिंह, विपुल अग्रवाल, राकेश आदि का कहना है कि लंबे समय से पुल निर्माण कार्य के चलते यहां रोजाना यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए कई बार एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को चुनावी ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों के वाहन भी जाम में फंसे। इसके बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने किसी तरह जाम खुलवाया। तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल का कहना है कि लोगों की मांग पर बाजार में होमगार्ड और पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद भी यदि ड्यूटी में कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो उनका स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed