फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction being done under the

Dehradun News: लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें और पैसे एकत्रित कर रहे युवा

Fri, 07 Jul 2023 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Construction being done under the
जिलाधिकारी की पहल पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा निर्माण
विज्ञापन


जिलाधिकारी की पहल पर त्यूणी में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाई जा रही लाइब्रेरी को क्षेत्र के लिए ज्ञान का स्रोत बनाने के लिए युवाओं ने भी अपनी कमर कस ली है। युवाओं ने आपसी सहयोग से पैसे से लेकर आवश्यक संसाधन जुटाने शुरू कर दिए हैं।



त्यूणी स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज के दो कमरों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत लाइब्रेरी बनाने का काम आगे बढ़ रहा है। उधर क्षेत्र के युवाओं ने लाइब्रेरी को खास बनाने की कवायद शुरू कर दी है। लाइब्रेरी के लिए कोई किताबें तो कोई पैसा एकत्रित कर रहा है।
विज्ञापन


बताते चलें कि जिलाधिकारी सोनिका ने हाल ही में युवाओं को पढ़ाई करने व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए एक लाइब्रेरी के निर्माण की कार्रवाई शुरू कराई थी। उनकी इस सौगात से प्रेरित होकर क्षेत्र के युवाओं ने पुस्तकालय को और बेहतर बनाने के प्रयास शुरू कर दिए। युवा सत्य के साथ नामक संगठन से जुड़े युवा पैसा और किताबों की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं जबकि शिक्षकों का भरपूर सहयोग भी उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षक महेंद्र शर्मा, मोहनलाल शर्मा, जयपाल सिंह चौहान, शीला नौटियाल, सुरेंद्र आर्यन ने बताया कि युवाओं के प्रयास से वे उत्साहित हैं। अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित लाइब्रेरी को बनाने में युवाओं का पूरा सहयोग करेंगे। अन्य लोगों को भी आगे आने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed