फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction and demolition site ready, 120 marks fixed in clean survey

Dehradun News: निर्माण एवं विध्वंस साइट तैयार, स्वच्छ सर्वेक्षण में 120 अंक निर्धारित

Mon, 30 Sep 2024 03:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Construction and demolition site ready, 120 marks fixed in clean survey
नगर पालिका विकासनगर ने शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए निर्माण एवं विध्वंस साइट तैयार किया है। इसमें भवनों के ध्वस्तीकरण से निकलने वाले मबले का भंडारण किया जाएगा। इसका प्रयोग भवनों की नींव के भरान और निर्माण कार्यों के लिए किया जाएगा। इससे शहर में जगह-जगह मलबे के ढेर नहीं लगेंगे। साथ ही नगर पालिका का मलबे की बिक्री से आमदनी भी होगी।
विज्ञापन


निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत सभी नगर निकायों के लिए निर्माण, नवीनीकरण और विध्वंस कचरे का निस्तारण करना अनिवार्य है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में निर्माण एवं विध्वंस कचरे के निस्तारण के लिए 120 अंक निर्धारित किए गए हैं। हाल में नगर पालिका ने ट्रिपल सेंटर का निर्माण किया था। उसके बाद वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं, अब नगर पालिका ने ट्रिपल आर सेंटर के पास निर्माण एवं विध्वंस साइट भी तैयार कर ली है। इसमें भवनों के मलबे में शामिल कंक्रीट, लकड़ी, डामर, धातु, ईंटें, कांच, प्लास्टिक, पेड़ के तने, पाइप, केबल, दरवाजे, खिड़कियां आदि एकत्र कर उनका दोबारा प्रयोग और पुनर्चक्रण किया जाएगा। नगर पालिका मलबे का अंतिम निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

मलबे का निर्माण कार्यों में होगा प्रयोग
नगर पालिका के कर एवं राजस्व अधीक्षक मोहित पाठक ने बताया कि निर्माण एवं विध्वंस कचरे का प्रयोग नगर पालिका की सड़क, नाली निर्माण व निर्माण स्थलों के भरान आदि के लिए किया जाएगा। हाल में नगर पालिका ने चिरंजीपुर में अनुपयोगी टाइल्स से सड़क का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी विकासनगर बीपी भट्ट ने कहा कि भवनों के मलबे के निस्तारण के लिए निर्माण एवं विध्वंस साइट का निर्माण किया गया है। मलबे के निस्तारण के लिए ठेकेदारों से संपर्क किया जा रहा है। कुछ ठेकेदार मलबे की खरीद भी कर रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में निर्माण एवं विध्वंस कचरे के निस्तारण के लिए 120 अंक निर्धारित किए है। इस बार सर्वेक्षण में और अधिक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed