{"_id":"67fd2040eee71da692039e1f","slug":"constitution-maker-dr-bhimrao-ambedkar-was-remembered-on-his-birth-anniversary-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-120407-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जयंती पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जयंती पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्कूल-कॉलेज व सामाजिक संस्थाओं ने आयोजित किए कार्यक्रम
- बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर/सेलाकुई। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पछवादून व जौनसार बावर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उधर सामाजिक संस्थाओं ने भी डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विकासनगर स्थित आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कलूरा ने बाबा साहब के जीवन व उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर ईसम सिंह, कनकलता, हिमांशु वर्मा, नीरज वर्मा, बीएस चौहान, मीनाक्षी रानी, प्रकाश कौर, प्रीति जैन आदि उपस्थित रहे।
कैनाल रोड स्थित गुरु नानक मिशन स्कूल में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के क्रम में दिव्यांशी जैन, अभिषेक जैन, मानसी, दिव्या नौटियाल भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रहे। इसी प्रकार से पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन, आयुष चौहान, पलक प्रथम रहे। निबंध प्रतियोगिता मे प्रभसीरत कौर, भूमि माझी प्रथम रहे। सुलेख प्रतियोगिता में एलीना, वंशिका, कनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीएस राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबूगढ में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री विनोद रावत, पंकज बिष्ट, संजय, राठौर, अरूण कुमार, विपिन कुमार, अंकित जोशी, विवेक आदि उपस्थित रहे।
जस्सोवाला स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सैनी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक परविंद्र कुमार सैनी, शारदा सैनी, शाहीन शबनम उपस्थित रहे।
-- -- --
आंबेडकर के नाम पर कॉलोनी का नामकरण
सेलाकुई। वार्ड नंबर चार में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर कॉलोनी का नामकरण किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी में बाबा साहेब की मूर्ति की स्थापना भी की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष सुमित चौधरी व भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देशवासियों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। इस अवसर पर जॉनी गौतम, अरशद, धूरेंद्र चौधरी, कर्म सिंह, भूरा गौतम, राजकुमार, सोनू आदि उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- --
जिला पंचायत प्रशासक ने किया प्रतिमा का अनावरण
चकराता। नवीन चकराता के पुरोड़ी में बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त मोर्चा के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक मधु चौहान ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत आईएएस चंद्र सिंह, मठोर सिह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, प्रताप रावत, जनजाति सलाहकार समिति के अध्यक्ष गीताराम गौड़, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, डॉ. नंदलाल भारती, भारत चौहान, राकेश तोमर उत्तराखंडी, सालकराम जोशी आदि उपस्थित रहे।