फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consolidation accountant arrested taking bribe of 20 thousand rupees

Dehradun News: चकबंदी लेखपाल 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Consolidation accountant arrested taking bribe of 20 thousand rupees
Iपीड़ित की शिकायत पर लक्सर में की विजिलेंस ने कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I
Iलक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
I
I
I
Iविजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। इसके लिए वह लगातार लक्सर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। शुरुआत में उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। इसके बाद बात 20 हजार रुपये पर तय हो गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iपीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहते थे तो उन्होंने विजिलेंस से शिकायत कर दी। सुभाष कुमार ने पीड़ित को शुक्रवार को रिश्वत लेकर कार्यालय बुलाया। उनके पीछे से गई विजिलेंस की ट्रैप टीम ने सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके घर व कार्यालय में तलाशी की जा रही है। कुछ दस्तावेज व अन्य सामग्री मिली है जिनकी जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed