फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's Mahendra Bisht joins RLD

Dehradun News: कांग्रेस के महेंद्र बिष्ट ने थामा रालोद का दामन

Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress's Mahendra Bisht joins RLD
Iकांग्रेस के महेंद्र बिष्ट समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रालोद का दामन थाम लिया है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश में लगातार संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है। वार्ड नंबर- 62 रायपुर विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र बिष्ट समेत अनेक कार्यकर्ताओं के आने से रालोद मजबूत होगा। वहीं पार्टी निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को मैदान में ऊतारेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, उदयवीर सिंह, प्रदेश सचिव प्रमोद डोभाल, सुमित थपलियाल, सुनीता साहनी, आशीष उनियाल, संजय टीटोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
I
I
Iमंत्री ने स्कूली बच्चों को किया सम्मानित
I
Iनगर निगम टाउन हॉल में बबल्स स्कूल का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में स्कूली बच्चों की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और शिक्षकों को कैबिनेट मंत्री ने प्रमाणपत्रों और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को सफलता के मूलमंत्र देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा, पढ़ाई के साथ ही खेलों का होना जरूरी है। नैतिक शिक्षा को अपने जीवन में अपनाए। आधुनिक बनना है तो विचारों में आधुनिक बनें। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और छात्र आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed