फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen took to the streets in support of street vendors, demonstrated

Dehradun News: रेहड़ी पटरी व्यापारियों के पक्ष में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

Tue, 09 Jul 2024 05:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets in support of street vendors, demonstrated
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I48 घंटे के अंदर मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
I
Iव्यापारियों को रेहड़ी लगाने और नुकसान की क्षतिपूर्ति देने की मांग
I
I
I
Iमुख्य बाजार से हटाए गए रेहड़ी पटरी व्यापारियों के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं।व्यापारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। व्यापारियों को मुख्य बाजार में रेहड़ी लगाने और नुकसान की क्षतिपूर्ति देने की मांग की। 48 घंटे में मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
I
I
I
Iसोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष कितेश जयसवाल के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा ने कहा कि दो लोगों के के बीच एक सामान्य विवाद में रेहड़ी पटरी व्यापारियों पर अत्याचार किया जा रहा है। कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी। रेहड़ियों को हटाने से कई परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि अगर विकासनगर में इस प्रकार की घटनाएं घटती रहेगी तो आपसी भाईचारा समाप्त हो जाएगा। मेहनतकश लोगों के व्यापार को रोकने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। निवर्तमान सभासद और कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि 48 घंटे में व्यापारियों काे रेहड़ी लगाने की अनुमति के साथ क्षतिपूर्ति नहीं दी गई तो वह नगर पालिका कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस अवसर पर अभिनव ठाकुर, संजय किशोर, आशीष, सुरेंद्र शर्मा, विजय सूर्यांश, राजीव शर्मा, अनुपम कपिल आदि उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article